फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officials on political target

राजनीतिक दलों के निशाने पर मुद्दे नहीं, अफसर हैं

Fri, 21 Mar 2014 07:59 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Mar 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
officials on political target

प्रदेश के प्रमुख राजनीति दलों ने गुरुवार को चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने आए चुनाव आयोग से कई अफसरों की शिकायत की।

विज्ञापन

 
राजनीति दलों ने डीआईजी लखनऊ रेंज नवनीत सिकेरा, बांदा के एसएसपी अरविंद सेन, मेरठ के डीएम पंकज यादव व फतेहपुर के एसपी शिव सागर सिंह सहित कई अधिकारियों की शिकायत की।

अफसरों पर सरकार के एजेंट के रूप में काम करने के आरोप भी लगाए गए।

मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत प्रदेश में चुनाव तैयारियों की समीक्षा करने के लिए गुरुवार को लखनऊ पहुंचे थे।

उन्होंने प्रमुख राजनीति दलों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात की। कांग्रेस ने कई अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोला।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि डीआईजी नवनीत सिकेरा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव के परिवार से सीधे जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि सपा को छोड़कर बाकी सभी राजनीति दलों से उनका भेदभाव पूर्ण रवैया रहता है। राजधानी के हजरतगंज में तैनात सीओ दिनेश चन्द्र यादव की भी शिकायत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा कि वे सपा के एजेंट के रूप में काम करते हैं। इनके रहने से साफ-सुथरे चुनाव नहीं हो सकते हैं। बांदा के एसएसपी अरविंद सेन सपा नेता व फैजाबाद के सपा प्रत्याशी मित्रसेन यादव के बेटे हैं।

इनके रहते भी निष्पक्ष चुनाव हो पाना संभव नहीं है। बांदा से सपा प्रत्याशी बाल कुमार पटेल के कहने पर एसटीएफ हटा दी गई है।

बाल कुमार पटेल जाने-माने डकैत ददुआ के भाई हैं। इसलिए यहां की जनता में भय को दूर करने के लिए एसटीएफ की तैनाती बहुत जरूरी है।

रामपुर के डीएम, एसपी व सीओ सिटी को भी हटाने की मांग हुई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, श्याम नंदन सिंह व अमित पुरी ने पक्ष रखा।

इन लोगों ने भी मेरठ, झांसी व हमीरपुर के डीएम की शिकायत की। सोनभद्र के एसपी राम बहादुर यादव पर भी सपा के एजेंट के रूप में काम करने की शिकायत की है।

20 थाने में 12 में एसओ यादव हैं जबकि पांच सीओ सर्किल में से तीन में यादव अफसर तैनात हैं। कानपुर व इटावा के कई पुलिस अफसरों की भी शिकायत भाजपा ने चुनाव आयोग से की है।

भाजपा ने लखनऊ के मोहनलालगंज के परगनाधिकारी एसएन यादव की भी शिकायत की है। भाजपा ने कहा कि प्रदेश सरकार चुनाव की दृष्टि से पुलिस व प्रशासनिक मशीनरी में भारी फेरबदल किया है।


यह सारे प्रयास चुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित करने के लिए हुए हैं। चुनाव आयोग से यह सिफारिश की है कि सीओ रैंक तक के अधिकारी की सर्विस रिकॉर्ड मंगाकर समीक्षा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed