{"_id":"838a578995f83b5a3eaabe64b1ff4b3d","slug":"official-gossip-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब को है मंत्रीजी के इशारे का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब को है मंत्रीजी के इशारे का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 01 Aug 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े-बड़े प्रमुख सचिवों को पानी पिला चुके एक चर्चित सचिव साहब का कार्यकाल इसी महीने पूरा हो रहा है।
विज्ञापन
उनके कार्यकाल में कई प्रमुख सचिवों को लंबी छुट्टी पर जाना पड़ा। चूंकि वह अपने विभागीय मंत्री के मुंहलगे हैं लिहाजा उसी विभाग में पुनर्नियुक्ति की कोशिश में जुटे हैं।
इसके लिए उनके पास कई दूसरे लोगों को मिली पुनर्नियुक्ति की नजीर भी है। इसमें पंचम तल से लेकर दूसरे कई विभागों के अफसर शामिल हैं।
वह पैरवी भी बहुत तगड़ी कर रहे हैं। पर, उनकी चिंता इसलिए बढ़ती जा रही है क्योंकि जहां से बात बननी है वहां मंत्रीजी के इशारे का इंतजार हो रहा है और मंत्रीजी कोई संकेत नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
साथी अधिकारी बता रहे हैं कि इस अधिकारी को कई सजातीय लोगों को तवज्जो दिलाना अब भारी पड़ सकता है। वजह, जो लोग इतने दिन तक उपेक्षित रहे हैं उन्होंने मंत्रीजी पर दबाव बढ़ा दिया है।
विज्ञापन