{"_id":"283d8725aeb440082ebf8d71c7b02a71","slug":"official-gossip-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा क्या है..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा क्या है..
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 30 Jul 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
बिजली कारपोरेशन के एक अफसर खूब चर्चा में हैं। उनकी मेहरबानियां आजकल उस पार्टी के लोगों पर भी खूब बरस रही हैं जिसका सूबे की सरकार से छत्तीस का आंकड़ा है।
विज्ञापन
अफसर की यह दरियादिली यूं ही नहीं है। हर हुकूमत में हैवीवेट रहने वाले इन अफसर का मन नौकरी से भर गया लगता है। इसलिए सियासी संसार को रोशन करने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
चूंकि सियासत में भगवा पार्टी की हवा चलती दिख रही है, इसलिए जनाब उसी पार्टी से तार जोड़कर अपने अच्छे दिनों की बुनियाद तैयार कर रहे हैं।
कहा तो यहां तक जा रहा है कि जनाब ने अवध क्षेत्र की एक सीट भी तलाश ली है। देखना है कि दूसरे को ऊर्जा देने वाले जनाब सियासत में खुद कब ताकतवर हो पाते हैं।
विज्ञापन