{"_id":"141d1bb287a205aaa6f8b8d655dba47c","slug":"officers-to-catch-traveller-without-tickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटिकट यात्रियों को खुद पकड़ेंगे अधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटिकट यात्रियों को खुद पकड़ेंगे अधिकारी
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 30 May 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने बेटिकट यात्रियों की धरपकड़ करने वाली चेकिंग टीम को भंग कर दिया है।
विज्ञापन
अब चेकिंग की जिम्मेदारी आरएम (क्षेत्रीय प्रबंधक) और एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) को सौंपी गई है।
यह जानकारी परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्रान ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरएम एवं एआरम रोजाना बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई करके मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे।
इसके पहले एक आदेश में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में औचक निरीक्षण के दौरान यदि 10 या इससे अधिक बेटिकट यात्री सफर करते मिले तो कंडक्टरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराके उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन