{"_id":"65b53d4bd31d04a2f506e053","slug":"officers-deployed-on-one-place-for-three-years-will-be-removed-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन साल के दायरे में आने वाले चुनाव से जुड़े अफसर हटेंगे, 30 एसडीएम भी हटाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन साल के दायरे में आने वाले चुनाव से जुड़े अफसर हटेंगे, 30 एसडीएम भी हटाए जाएंगे
Sat, 27 Jan 2024 10:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Jan 2024 10:58 PM IST
सार
एक ही स्थान पर तीन साल के दायरे में आने वाले चुनाव से जुड़े अधिकारी हटाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक राज्य से अनुपालन रिपोर्ट मांग ली है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ही स्थान पर तीन साल के दायरे में आने वाले चुनाव से जुड़े अधिकारी हटाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक राज्य से अनुपालन रिपोर्ट मांग ली है। इसके तहत रामपुर, गाजियाबाद, अमेठी और कौशाम्बी के डीएम का तबादला तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा आयोग के हटाने के नियमों के दायरे में आगरा व अयोध्या समेत तीन जिलों के सीडीओ भी आएंगे। करीब 30 एसडीएम भी हटाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - तस्वीरें: प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, हुआ भव्य स्वागत, गुरु को दिया खास उपहार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या: पांच दिनों में 14 लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, आरती और दर्शन का समय जारी
विज्ञापन
चुनाव आयोग के नियम के अनुसार, 30 जून 2024 को तैनाती के तीन साल पूरे करने वाले अधिकारियों को उनके स्थान से हटाया जाएगा, बशर्ते वे चुनाव संबंधी कार्यों से जुड़े हों।
इसके अलावा इस निर्धारित तिथि को, जिनके सेवानिवृत्त होने में छह माह से कम का समय रह जाएगा, उन्हें भी हटाया जाएगा। रामपुर, गाजियाबाद व कौशाम्बी के डीएम तैनाती के तीन साल वाले नियम और अमेठी के डीएम सेवानिवृत्ति संबंधी नियम के चलते हटेंगे। अमेठी के डीएम जून में ही सेवानिवृत्त होने वाले हैं।