{"_id":"62cfaa76ef838b598126d5c3","slug":"officers-are-doing-scams-in-health-department-in-uttar-pradesh-alleges-sanjay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Transfer in Health Department: आप नेता संजय सिंह बोले- यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, अधिकारी घोटाले में लिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Transfer in Health Department: आप नेता संजय सिंह बोले- यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, अधिकारी घोटाले में लिप्त
Thu, 14 Jul 2022 11:02 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:02 AM IST
सार
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि यूपी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी घोटाले में व्यस्त हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों में अनियमितता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने स्वास्थ्य विभाग में ट्रांसफर को लेकर मंत्री और अपर मुख्य सचिव के बीच हुए वाकयुद्ध के मद्देनजर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ताजा घटनाक्रम से जाहिर है कि मंत्री से लेकर अधिकारी तक घोटाले में लिप्त हैं। वह पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। महकमे के मंत्री द्वारा तबादले पर उठाए गए सवाल से साबित हो गया कि इस बार सभी विभागों में ट्रांसफर-पोस्टिंग में बड़ा खेल हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी इलाज के लिए उपकरण खरीदने में जमकर घोटाला हुआ था लेकिन सरकार ने संबंधित शिकायतों की जांच तक नहीं कराई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग में भी दवा खरीद के नाम पर बड़ा घोटाला सामने आया है। पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दूबे की चिट्ठी से इसका खुलासा हुआ है। अपर मुख्य सचिव ने इसकी जांच कराने की संस्तुति देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एक गुल्लक में रोजाना 10 रुपये जमा करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में 100-100 कार्यकर्ताओं द्वारा गुल्लक में प्रतिदिन 10-10 रुपये एकत्र किया जाएगा तो इससे पार्टी के खर्चों को वहन किया जा सकता है। ऐसा करने से पार्टी को किसी से चंदा लेकर उसके इशारे काम नहीं करना होगा।
विज्ञापन
इस्मा जहीर बनाए गए खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष
आप के प्रदेश प्रभारी ने इस्मा जहीर को पार्टी के खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। संजय सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रत्येक जिलों और नगरों में नगरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभासद के संभावित उम्मीदवार, वार्ड प्रभारी, वार्ड अध्यक्ष, नगरीय प्रभारी आदि शामिल होंगे। सम्मेलन की शुरुआत 24 जुलाई को लखनऊ से होगा। रफा ए आम क्लब में पहला सम्मेलन अयोध्या प्रांत का होगा।