फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers and employees honoured

साहित्य सेवी कर्मचारियों व अधिकारियों का सम्मान, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 15 Mar 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
officers and employees honoured
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उप्र की ओर से सम्मानित विभूतियां।
लखनऊ। साहित्य हमें अवसाद से बचाता है। सेवा काल में रहते हुए हम यह सोचते हैं कि हम नहीं रहेंगे तो कार्य कैसे होंगे, लेकिन सत्य तो यह है कि सारे कार्य हमारे होने पर ही हैं। ये बातें अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता ने कही। वह रविवार को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान की ओर से कैसरबाग स्थित कलामंडपम सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने उत्कृष्ट साहित्य सृजन के लिए राज्य कर्मचारियों व अधिकारियों को अंग वस्त्र, एक लाख रुपये व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लेखक डॉ. हरिओम ने कहा कि साहित्य मानवीय सभ्यता को आगे ले जाने वाली ताकत है। साहित्यकार की दृष्टि बहुरंगी है। इस खूबसूरती को बचाना है। कार्यक्रम की शुरुआत सीमा गुप्ता की वाणी वंदना से हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रविशंकर पांडेय ने स्वागत किया तथा डॉ. शोभा दीक्षित ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका ‘अपरिहार्य’ व डॉ. हरिओम की किताब ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा: आस्था के वैचारिक आयाम’ का विमोचन भी किया गया। इसके अतिरिक्त दो अतिरिक्त पुरस्कार ओम प्रकाश चतुर्वेदी पराग पुरस्कार से श्याम नारायण श्रीवास्तव व रमन लाल अग्रवाल पुरस्कार से डॉ. गजेंद्र कुमार पाठक को विभूषित किया गया।
विज्ञापन

इन्हें मिला साहित्य गौरव सम्मान
पत्रिका अपरिहार्य में योगदान के लिए जुहेर बिन सगीर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश आनंद, राज महाजन, डॉ. नलिन रंजन सिंह, एसपी गंगवार, डॉ. श्याम बिहारी श्रीवास्तव, रश्मि शाक्य, विनय शंकर दीक्षित, डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह, अख्तर जलील, दुर्गा शर्मा, मंजुल मयंक मिश्र, डॉ. शोभा त्रिपाठी, प्रतिभा गुप्ता, शरद मिश्र, श्रवण कुमार सेठ, अरशाना अजमत, निशा सिंह, अलका अस्थाना, जयनारायण, अतुल बाजपेयी, फैज खुमार बाराबंकवी को साहित्य गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। डॉ. उमेश आदित्य को प्रशंसा पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला सम्मान
- ओम प्रकाश जयंत को प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार
- घनानंद पांडेय ‘मेघ’ को शिव सिंह सरोज पुरस्कार
- प्रो. जसवंत नेगी को बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार
- डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी को कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार
- राजगोपाल सिंह वर्मा को पं. महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार
- एम. जोशी ‘हिमानी’ को भगवती चरण वर्मा पुरस्कार
- सत्येंद्र कुमार सिंह ‘शलभ’ को सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार
- उमाशंकर यादव ‘निशंक’ को भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार
- डॉ. दीपक कोहली को अमृतलाल नागर पुरस्कार
- सुशील चंद श्रीवास्तव को डॉ. विद्या निवास मिश्र पुरस्कार
- महावीर सुरेंद्र मोहन ‘मृदुल’ को श्यामसुंदर दास पुरस्कार
- डॉ. अम्बरीश कुमार सिंह को जयशंकर प्रसाद पुरस्कार
- अजय कुमार त्रिपाठी को शिवमंगल सिंह सुमन पुरस्कार
- अवध बिहारी श्रीवास्तव को गया प्रसाद शुक्ल सनेही पुरस्कार
- डॉ. अशोक गुलशन को डॉ. हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार
- रामराज भारती को रामधारी सिंह दिनकर पुरस्कार
- ब्रजराज सिंह तोमर को जोश मलिहाबादी पुरस्कार
- प्रमोद कुमार सुमन को मीर तकी मीर पुरस्कार
- डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र को मिर्जा असदउल्ला खां गालिब पुरस्कार
- करुणा शंकर कामले को फिराक गोरखपुरी पुरस्कार
- डॉ. ऋचा आर्या को अमीर खुसरो पुरस्कार
- हमीद खां खिजर को अकबर इलाहाबादी पुरस्कार
- डॉ. शेख अब्दुल गनी को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार
- सतपाल भीखी को सुब्रह्मण्यम भारती पुरस्कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed