फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Office of zila bar association boldozed in Amethi.

Amethi: जिला बार एसोसिएशन महामंत्री के कार्यालय पर चला बुलडोजर, गलत तरीके से ली थी जमीन

Sat, 19 Nov 2022 05:37 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 19 Nov 2022 05:37 PM IST
सार

अमेठी में गलत तरह से जमीन का विनिमय कराने वाले जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री का कार्यालय ढहा दिया गया। 16 नवंबर को अतिक्रमण खाली करने के लिए नोटिस जारी की गई थी।

विज्ञापन
Office of zila bar association boldozed in Amethi.
ढहाया गया निर्माण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहर में अमेठी-जगदीशपुर मार्ग पर करीब 10 बिस्वा जमीन बंजर के नाम पर दर्ज थी। जिसे कटरालालगंज निवासी एवं जिला बार एसोसिएशन महामंत्री उमाशंकर मिश्र ने अपनी भूमिधरी जमीन से विनिमय कर लिया था। जमीन बदलाव के दौरान मालियत गलत तरीके से लगाई थी। इसकी शिकायत बीते अक्तूबर माह में जिला प्रशासन से हुई। तहसीलदार से मामले की जांच कराई गई।

विज्ञापन


जांच में शिकायत सही मिली। इस पर तहसील प्रशासन ने विनिमय को खारिज करते हुए अपनी जमीन वापस ले ली। इसके बाद नोटिस देकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया तो तहसील व नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को मौके पर पहुंच जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जेल जाएगा सूफियान, पुलिस ने दाहिने पैर में मारी थी गोली, इस तरह हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ में यजदान बिल्डिंग तोड़ने की कार्रवाई शुरू, फ्लैट मालिक बोले- हमें हमारा पैसा दो


जल निगम कार्यालय के सामने स्थित 10 बिस्वा बंजर जमीन को 16 मई 2015 को तत्कालीन एसडीएम बीपी पाल ने नियमों की अनदेखी कर नगर पालिका परिषद की बेशकीमती जमीन को विनिमय कर दी थी। जबकि इसका अधिकार जिलाधिकारी को है या फिर नगर पालिका से प्रस्ताव मिलने पर की जाती है।

विनिमय में की गई अनदेखी की शिकायत जिला प्रशासन से हुई। मामले की जांच के लिए तहसीलदार को लगाया गया। तहसीलदार ने मामले की जांच की तो जमीन की मालियत गलत लगाने का खुलासा हुआ। विनिमय के समय बंजर जमीन की कीमत 39 लाख रुपये व उमाशंकर मिश्र की जमीन की कीमत १७ लाख रुपये थी। जो नियम विरुद्ध है।

एसडीएम राकेश कुमार ने विनिमय की गई जमीन के आदेश को खारिज करते हुए 16 नवंबर को कब्जा हटाने का निर्देश उमाशंकर मिश्र को दिया लेकिन उनके द्वारा कब्जा  नहीं हटाया गया।

शनिवार को तहसीलदार दिग्विजय सिंह व ईओ सुरजीत सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से विनिमय की गई जमीन पर बने अधिवक्ता का कार्यालय व कई पिलर को जमींदोज कर दिया।

रास्ते व बंजर भूमि पर बने है 10 व्यवसायिक कक्ष

विनिमय की गई जमीन के बगल से 24 मीटर कच्चा मार्ग के नाम पर दर्ज है। कच्चे मार्ग पर चार व्यवसायिक कक्ष का निर्माण किया गया है तो वहीं डेढ़ बिस्वा बंजर जमीन पर छह व्यवसायिक कक्ष का निर्माण कर किराए पर दी गई है। इसकी भी शिकायत तहसील प्रशासन से हुई थी। टीम ने व्यवसायिक दुकानों को आंशिक क्षति पहुंचाते हुए जल्द कब्जा खाली करने का निर्देश दिया है।

मौके पर जुटी रही भारी भीड़
बंजर जमीन पर हुए निर्माण को जेसीबी से हटाया जा रहा था। भवन पर जेसीबी चलती देख लोगों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।

बंजर भूमि में डेढ़ बिस्वा जिला सूचना विभाग के नाम दर्ज
एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई 10 बिस्वा जमीन में डेढ़ बिस्वा के करीब जिला सूचना विभाग कार्यालय के नाम दी गई है। शेष जमीन को नगर पालिका ने अपने कब्जे में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed