फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Off campus councelling

सीट न पाने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा विकल्प भरने का एक मौका और

Wed, 26 Jun 2019 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Off campus councelling
दाखिला न पाने वालों को विकल्प भरने का एक और मौका
विज्ञापन

ऑफ कैंपस काउंसलिंग वाले 10 पाठ्यक्रमों की बची सीटें आज होंगी जारी
लखनऊ विश्वविद्यालय की ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग में अब तक दाखिला नहीं पा सके अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। विवि बची सीटों पर दाखिला देने के लिए उन्हें विकल्प भरने का एक मौका और देगा। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए भी होगी, जिन्होंने सीट आवंटित होने के बावजूद दाखिला नहीं लिया था। विवि खाली सीटों की घोषणा बुधवार को करेगा।
लविवि ने इस साल एलएलबी ऑनर्स, बीएससी मैथ्स, बीएससी बायो, बीकॉम-बीकॉम ऑनर्स, बीसीए, बीवोक, बीबीए-एमबीए 5 इयर, बीवीए-बीएफए, डिप्लोमा फाइनआर्ट और बीएलएड पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग ऑनलाइन ऑफ कैंपस की है। इन कोर्सेज में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विकल्प भरना था। इसके बाद अभ्यर्थियों को दो बार सीट आवंटन हो चुका है। इसके बावजूद अभी कुछ कोर्सेज में सीटें खाली हैं। कुछ अभ्यर्थी ऐसे हैं जिन्होंने कम विकल्प भरे थे, इसलिए उन्हें सीट आवंटित नहीं हुई हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को अब एक मौका और दिया जा रहा है। विकल्प भरने के बाद अभ्यर्थियों को सीट आवंटित की जाएगी। इस बार अभ्यर्थियों को फाइनल आवंटन होगा तथा अपग्रेड करने का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीए और बीए ऑनर्स में खाली रहेंगी सीट
दोबारा सीट आवंटन करने का मौका सिर्फ ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसलिंग वाले दस पाठ्यक्रमों के लिए ही है। प्रवेश समन्वयक का कहना है कि विवि बीए और बीए ऑनर्स में दाखिले के लिए दोबारा काउंसलिंग नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ ऑफ कैंपस काउंसलिंग में मौका
अब तक दाखिला न पाने वाले अभ्यर्थियों को विकल्प भरने का एक मौका और दिया जाएगा। विकल्प भरने के बाद उन्हें सीट आवंटित की जाएगी। यह मौका सिर्फ ऑफ कैंपस काउंसलिंग के लिए ही है। बीए और बीए ऑनर्स की काउंसलिंग समाप्त हो चुकी है।
- प्रो.अनिल मिश्रा, प्रवेश समन्वयक, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed