फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Obstruction in cleaning the Qila Mohammadi drain using machinery; waterlogging likely in several areas.

Lucknow News: मशीन से किला मोहम्मदी नाले की सफाई में बाधा, कई इलाकों में भरेगा पानी

Wed, 01 Jul 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Obstruction in cleaning the Qila Mohammadi drain using machinery; waterlogging likely in several areas.
नालों की सफाई करते कर्मचारी।
लखनऊ। किला मोहम्मदी नाले की सफाई में कई जगहों पर बाधा आ रही है। इसके चलते बरसात में आशियाना, एलडीए कॉलोनी और आसपास इलाके में फिर जलभराव हो सकता है। नाले के रूट में कई जगहों पर पुलिया है, इस कारण वहां मशीनों से सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब वहां कर्मचारियों से काम तो कराया जा रहा है, मगर सफाई पूरी तरह संभव नहीं है।
विज्ञापन

सई नदी तक जाने वाला किला मोहम्मदी नाला करीब 40 किमी लंबा है, मगर यह अधूरा है। आशियाना कॉलोनी बसाते समय एलडीए ने यहां जल निकासी का अधूरा काम किया। उसने नाला सिर्फ बिजनौर रोड पर शहीद पथ के कुछ आगे तक ही बनाया। वहीं, इस नाले के रूट में चार जगहों (बिजनौर रेलवे क्राॅसिंग के पास, स्मृति उपवन, पराग पंप और बिजनौर अंडरपास) पर पुलिया आती है। इन पुलियों से शहीद पथ तक नाला कवर होने के चलते यहां मशीन से सफाई नहीं हो पाती।
विज्ञापन

बड़े नालों की सफाई का काम मशीनों से ही हो पाता है। ऐसे में नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक मनोज प्रभात ने अधिशासी अभियंता (जोन आठ) शील कुमार से कर्मचारी लगाकर सफाई कराने के लिए कहा। इसके बाद वहां कर्मचारियों को लगाकर सफाई तो शुरू करा दी गई है, मगर पूरी तरह नाला साफ हो पाएगा, इसमें संदेह है, क्योंकि वहां करीब डेढ़ मीटर गहराई तक सिल्ट जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला सफाई और सिल्ट उठान में लापरवाही
शहर में नालों की सफाई की हुई जांच में यह सामने आया है कि सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग में लापरवाही के साथ ही सिल्ट उठान में ढिलाई हो रही है। नोडल अफसर रश्मि भारती ने जोन पांच में आने वाले वार्ड बाबू कुंज बिहारी, केसरीखेड़ा, गुरुनानक नगर, रामजीलाल सरदार पटेल नगर, चित्रगुप्त नगर और सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड में निरीक्षण किया तो कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम कर रहे थे। कर्मचारियों का तर्क था कि सुरक्षा उपकरणों से काम में असुविधा होती है। जोर देने पर उन्होंने सिर्फ दिखावे के दस्तानों और हेलमेट का प्रयोग किया गया। सिल्ट का उठान भी सही नहीं था। नोडल अफसर की ओर से यह पूरी रिपोर्ट नगर आयुक्त को भेजी गई है। यही हाल अन्य जोनों का भी है।

Iजिन जगहों पर मशीन से सफाई संभव नहीं थी, वहां कर्मचारी लगाकर सफाई कराई जा रही है। सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सफाई पूरी तरह से हो जाएगी। इससे पानी निकल जाएगा।I
I- शील श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंताI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article