{"_id":"60ad62078ebc3e7fee7766a9","slug":"oath-of-gram-pradhan-and-members-gw-reporters-news-lko579590415","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्वाचित 353 प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने ली वर्चुअल शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्वाचित 353 प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने ली वर्चुअल शपथ
विज्ञापन
लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में निर्वाचित ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल शपथ ली। इस दौरान डीपीआरओ, डीडीओ, एसडीएम व बीडीओ सहित अन्य अधिकारी भी ऑनलाइन जुड़े रहे। प्रधानों ने अपनी संगठित ग्राम पंचायत के सदस्यों संग ईमानदारी व निष्ठा से अपने कार्यों को पूरा करने की शपथ ली। कुल 355 प्रधानों ने शपथ ली है। शेष पंचायतों के प्रधान अपने पंचायत सदस्यों संग बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे।
चिनहट : 12 संगठित ग्राम पंचायतों में हुआ आयोजन
बीडीओ चिनहट अमित सिंह परिहार ने बताया कि हमारे यहां 12 ग्राम पंचायतें संगठित हुई हैं। सभी में शपथ ग्रहण कराया गया है। इस अवसर पर डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू समेेत अन्य अधिकारी वर्चुअली कनेक्ट रहे।
बख्शी का तालाब : 60 पंचायतों में दो चरणों में ली शपथ
बीडीओ बख्शी का तालाब पूजा सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में सुबह 11 बजे 24 ग्राम पंचायतों में और दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे 36 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व सदस्य ग्राम पंचायतों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शपथ ली गई।विकास खंड मुख्यालय पर एसडीएम शुभी काकन, बीडीओ पूजा सिंह व अन्य सभी जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीएम सहित अन्य अधिकारी कनेक्ट रहे।
विज्ञापन
मोहनलालगंज : 28 पंचायतों में नहीं हुआ शपथ ग्रहण
मोहनलालगंज। विकासखंड मोहनलालगंज में मंगलवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराई गई हालांकि 50 प्रधान ही शपथ ग्रहण कर सके शेष पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं हो सका। ब्लाक क्षेत्र की 28 ग्राम पंचायतों के प्रधान व सदस्यों को शपथ नहीं दिलाई जा सकी।
मोहनलालगंज ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत 78 ग्राम पंचायते आती हैं। बीडीओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों को वर्चुअल शपथ ग्रहण कराया गया लेकिन 28 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण नहीं कराया जा सका, गांवो में पंचायत सचिव की देखरेख में शपथ ग्रहण कराई गई जबकि जमालपुर ददुरी, शाह मोहम्मदपुर अपैया व दरालपुर में नेटवर्क की समस्या होने के कारण यहाँ के ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्यों ने ब्लाक कार्यालय आकर पद व गोपनीयता की शपथ ली। भदेसुवा ग्राम पंचायत में 13 वार्ड हैं लेकिन पांच वार्डों में किसी उम्मीदवार ने पंचायत सदस्य के लिए नामांकन ही नहीं किया था जिससे यहां का कोरम पूरा न होने से शपथ ग्रहण कार्यक्रम नहीं हो सका।
माल : 67 में से 59 प्रधानों ने ली शपथ
माल। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व पंचायत सदस्यों का ऑनलाइन शपथ ग्रहण कराया गया। न्याय पंचायतवार बने सेक्टरों के अनुसार दो चरणों में शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ जबकि आठ ग्राम प्रधानों को उनकी ग्राम पंचायत में दो तिहाई से कम पंचायत सदस्य होने के कारण शपथ नहीं दिलाई जा सकी। माल पंचायत की 67 में से 59 प्रधानों व उनके सदस्यों को अलग-अलग दो पालियों में शपथ दिलाई गई जिसमें रामनगर, जमोलिया, नई बस्ती भिठौरा, खंडसरा, शंकरपुर, कोलवा भनौरा, सरथरा व भानपुर पंचायत के प्रधानों को सदस्यों का कोरम पूरा न होने से शपथ लेने से वंचित रहना पड़ा। (संवाद)
मलिहाबाद की 11 ग्राम पंचायतों में नहीं हुआ शपथ ग्रहण
मलिहाबाद। विकासखंड में निर्वाचित ग्राम प्रधानों का निर्धारित शपथ ग्रहण कार्यक्रम कोविड प्रोटोकॉल के तहत मंगलवार को सम्पन्न हो गया। इसके साथ ही बुधवार को पंचायत के गठन की प्रक्रिया के साथ ही पंचायतों का चार्ज भी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को सौंप दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी संस्कर्ता मिश्रा ने बताया कि विकास खंड की 56 ग्राम पंचायतों का ऑनलाइन शपथ ग्रहण दो शिफ्टों में कराया गया। पहला सुबह 11 बजे से और दूसरा तीन बजे से शुरू हुआ। उन्होंने बताया की विकासखंड की 67 ग्राम पंचायतों में सिर्फ 56 में ही शपथ ग्रहण हुआ। शेष 11 बिराहिमपुर, अहमदाबाद कटौली, बदौरा, सेंधरवा, गोसवा, टिकैतगंज जौरिया, हटौली, शेरपुर भौसा, बढ़ीगढ़ी और तिलसुवा ग्राम पंचायत में शपथ ग्रहण पंचायत सदस्यों का कोरम पूरा न होने की वजह से नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों में आगामी 6 माह के अंदर निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उपचुनाव के बाद शपथ ग्रहण होगा। तब तक कि इन सभी पंचायतों में पंचायत सचिव के माध्यम से विकास कार्य सम्पन्न कराए जाएंगे।
बीडीओ ने दिलाई नवनिर्वाचित 54 प्रधानों को शपथ
गोसाईंगंज। नवनिर्वाचित प्रधानों व सदस्यों को बीडीओ गोसाईंगंज संजीव कुमार गुप्ता व एडीओ पंचायत अशोक यादव ने वर्चुअल शपथ दिलाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत दो तिहाई बहुमत पूरा करने वाली पंचायत के सभी प्रधान व सदस्य मोबाइल पर आए लिंक पर ऑनलाइन मौजूद रहे।
बीडीओ संजीव गुप्ता के मुताबिक, गूगल मीट के माध्यम से मंगलवार को 11 बजे पंचायत के गठन का कोरम पूरा करने वाले 54 प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाई गई। उन्होंने बताया कि जहां नेटवर्क व मल्टीमीडिया फोन की दिक्कत थी वहां पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को शपथ कराने के लिए लगाया गया था। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशांत सक्सेना ने सलेमपुर प्रधान को लैपटॉप के जरिये शपथ दिलाई। उनके साथ पंचायत सदस्यों ने भी शपथ ली। करीब आधा दर्जन पंचायतों में सचिव ने लैपटॉप पर कनेक्ट कर प्रधान को शपथ लेने में सहायता की।