{"_id":"5c3771fabdec2273314f2441","slug":"nutan-thakur-blame-akhilesh-for-corruption-in-yash-bharati-prize","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने लगाए अखिलेश पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने लगाए अखिलेश पर गंभीर आरोप
Thu, 10 Jan 2019 09:55 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Yash Bharti Award
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर यश भारती पुरस्कारों के बटवारे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक आरटीआई का हवाला देते हुए उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव ने मनमाने ढंग से 53 लोगों को यश भारती पुरस्कार देने की सिफारिश की थी। जबकि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा भेजी गई सूची में इनका कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन
इसके बाद फिर छह नए नाम, फिर तीन, फिर 29 नवंबर 2016 को आइएएस सुहास एलवाई समेत दो तथा 19 दिसंबर 2016 को सात नए नाम मनमाने ढंग से बढ़ाए गए। नाम बढ़ाये जाने का कोई कारण या आधार पत्रावली में नहीं है।
विज्ञापन
नूतन ठाकुर ने आरटीआई के हवाले से कहा है कि 2016-17 में यश भारती पुरस्कारों के लिए 20 अक्टूबर, 2016 को स्क्रीनिंग कमेटी ने संस्कृति मंत्री अरुण कुमारी कोरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 54 नामों की संस्तुति की थी। जब यह सूची अखिलेश यादव के पास पहुंची तो उन्होंने बिना किसी कारण के कई नामों को काटकर अपनी पसंद के लोगों के नाम जोड़ दिए। इनमें आगरा के जरदोजी कला के शमीमुद्दीन समेत कई नाम हटाए व 23 नए नाम जोड़ दिए। नूतन ठाकुर ने इस आधार पर अखिलेश यादव पर सत्ता का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन