{"_id":"6447847b7665fa71b8013685","slug":"nusing-colleges-will-be-made-in-11-medical-colleges-in-uttar-pradesh-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अयोध्या समेत 11 मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे नर्सिंग कॉलेज, भूतल सहित चार मंजिला बनेगा एकेडमिक ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अयोध्या समेत 11 मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे नर्सिंग कॉलेज, भूतल सहित चार मंजिला बनेगा एकेडमिक ब्लॉक
Tue, 25 Apr 2023 01:12 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:12 PM IST
सार
यूपी में सरकारी क्षेत्र के 25 मेडिकल कॉलजों में बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग के कोर्स शुरू किए गए हैं। सूबे के 11 मेडिकल कॉलेजों में अलग से नर्सिंग कॉलेज बनेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के 11 मेडिकल कॉलेजों में अलग से नर्सिंग कॉलेज बनेंगे। इसके लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा है। ये भवन भूतल सहित चार मंजिला होंगे।
विज्ञापन
सरकारी क्षेत्र के 25 मेडिकल कॉलजों में बीएससी नर्सिंग एवं एमएससी नर्सिंग के कोर्स शुरू किए गए हैं। इसमें बांदा, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बदायूं, आजमगढ़, बहराइच, बस्ती, फिरोजाबाद, जालौन, सहारनपुर, शाहजहांपुर में सत्र 2022-23 से बीएससी नर्सिंग कोर्स शुरू हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा में बागियों की भरमार, चुनौती बने नेताओं के परिवार, बागी बिगाड़ेंगे चुनावी गणित!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव : पूर्वांचल के परिणामों से तय होगा सुभासपा का कद, राजभर की जमीनी पकड़ परख रही भाजपा
इन कॉलेजों में अब तक एमबीबीएस के एकेडमिक ब्लॉक में पढ़ाई हो रही है। अब इन कॉलेजों एमडी व एमएस के कोर्स भी शुरू किए जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में यहां अलग से नर्सिंग कॉलेज के लिए भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से भूमि चिह्नित करवाई गई है। सभी ने भवन के लिए पर्याप्त जगह होने की रिपोर्ट दी है।
इसके बाद इन 11 कॉलेजों में एकेडमिक ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। एकेडमिक ब्लॉक बनने के बाद जिन कॉलेजों में नर्सिंग हॉस्टल नहीं है, वहां अलग से हॉस्टल का भी निर्माण कराया जाएगा।