कोरोना का असर: होटल- रेस्टारेंट के 30 फीसदी ग्राहक घटे, रोजाना चार करोड़ का कारोबार प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से उसका खौफ बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि होटल, रेस्टारेंट में ग्राहकों की तादात 30 फीसदी कम हो गई है। जिन होटल, रेस्टारेंट में लोगों को भोजन के लिए इंतजार करना पड़ता था, वहां अब ग्राहकों का इंतजार होने लगा है।
लखनऊ में 2500 से अधिक ऐसे होटल, रेस्टोरेंट हैं, जिनमें ग्राहक हफ्ते में दो बार शौकिया परिवार के साथ भोजन करने जाते थे, वह हफ्ते भर से नहीं आ रहे हैं। इससे अनुमानित रोजाना दो करोड़ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दरअसल, होटल, रेस्टारेंट का लगभग सात करोड़ रुपये रोजाना का कारोबार है।
इसके अतिरिक्त छोटे रेस्टोरेंट व नॉनवेज दुकान का भी करीब दो करोड़ का कारोबार रोजाना का घटा है। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब होटल, रेस्टारेंट में वहीं खाना खाने आ रहे हैं, जिनके पास घर के खाने का विकल्प नहीं है।
ऑनलाइन बुकिंग 50 फीसदी ठप
नॉवेल्टी चौराहा स्थित नॉनवेज प्वॉइंट अलजाएका के उस्मान ने बताया कि घरों से नॉनवेज की ऑनलाइन बुकिंग करने का काम 50 फीसदी ठप हो गया। फरवरी तक तो दोपहर 12 बजे से नॉनवेज की बुकिंग शुरू हो जाती थी। अब तो काफी-काफी देर तक बुकिंग की कॉल नहीं आती है।
बंद होने लगीं चिकन-बिरयानी की दुकानें
कारोबारी रिजवान (टुंडे) ने बताया कि कोरोना वायरस से नॉनवेज कारोबार पर व्यापक असर पड़ा है। होटल, रेस्टारेंट में तो नॉनवेज के ग्राहक आ भी रहे हैं, पर चिकन-बिरयानी की दुकानें तो बंद होने लगी हैं। इन दुकानों पर एक बड़ा तबका आता था।
कुल होटल रेस्टारेंट--20,000
बड़े होटल--2500