फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of patient are increases in opd

बढ़े प्रदूषण का असर, अस्पतालों में 15 फीसदी बढ़े सांस के मरीज

Sat, 05 Dec 2020 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
Number of patient are increases in opd
बढ़े प्रदूषण का असर, अस्पतालों में 15 फीसदी बढ़े सांस के मरीज
विज्ञापन

राजधानी में बढ़े प्रदूषण का असर अब स्वांस के रोगियों पर भी दिखने लगा है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की तादाद 15 प्रतिशत बढ़ गई है।
डॉक्टरों का कहना है कि हवा के प्रदूषित होने का सीधा असर सेहत पर पड़ रहा है। हवा में धूल-धुएं के कण मिलकर सांस के जरिए फेफड़ों में संक्रमण पहुंचा रहे हैं। शुक्रवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, करीब 15 फीसदी मरीज सामान्य दिनों की अपेक्षा बढ़े हैं।
दो-तीन दिनों से सांस मरीज अस्पताल में ज्यादा आ रहे हैं। जो मरीज पहले से ही ब्रोंकाइटिस व अस्थमा से पीड़ित थे, उनकी समस्याएं और भी बढ़ गई हैं।
ऐसे मरीजों को बाहर ज्यादा न निकलने की सलाह दी जा रही है। धूल व धुएं से बचने के साथ ही उन्हें बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसके नंदा ने बताया कि दो-तीन दिनों में ओपीडी में सांस रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि मरीजों को गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा का स्तर खराब होने पर घर से बाहर न निकलें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और मास्क जरूर लगाएं।
प्रदूषण के चलते संक्रमण होने पर ऐसे मरीजों के फेफड़ों में सूजन आ जाती है। इससे सांस लेने में तकलीफ व सीने में दर्द भी महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed