फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   number of corona patients increasing day by day

एक सप्ताह में तिगुने हो गए मरीज, शुक्रवार को 25 मरीज मिले, एक की मौत

Sat, 13 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
number of corona patients increasing day by day
शहर में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा एक सप्ताह में तिगुना हो चुका है। चिंता की बात यह है कि ये आंकड़े तब आ रहे हैं, जब पहले की तुलना में सैंपलिंग कम रही है। शुक्रवार को 25 नए मरीज मिले। वहीं, छह दिन बाद फिर एक की कोरोना से जान चली गई। 19 मरीजों ने कोरोना को मात दी। सीएमओ कार्यालय के प्रवक्ता योगेश के मुताबिक, 3549 लोगों के नमूने लिए गए। वहीं, रायबरेली रोड से दो, इंदिरानगर से तीन, हसनगंज से दो, गोमतीनगर से दो समेत अन्य नए इलाकों से रोगी मिले हैं।
विज्ञापन

पांच मार्च से बढ़ने लगी संख्या
राजधानी में पांच मार्च के बाद फिर कोरोना के मरीज बढ़े हैं। सैंपल की संख्या घटने के बाद भी मरीजों की संख्या बढ़ना संक्रमण दर में बढ़ोतरी का संकेत दे रहरा है। ऐसे में चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क जरूर लगाएं, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन

मार्च के महीने में कोरोना की चाल
दिनांक सैंपल मरीज
5 6145 7
6 5142 8
7 4588 9
8 4098 16
9 4385 17
10 4876 21
11 4878 17
12 3549 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed