{"_id":"6a3eea350e17b99c220adc8c","slug":"number-of-coaches-in-shuttle-express-to-increase-from-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1802121-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शटल एक्सप्रेस में आज से बढ़ेंगे कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शटल एक्सप्रेस में आज से बढ़ेंगे कोच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन लखनऊ से वाराणसी के बीच चलने वाली सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस और वाराणसी–इंदौर महाकाल एक्सप्रेस में बोगियों की संख्या बढ़ाएगा। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि ट्रेन 20401/02 वाराणसी–लखनऊ–वाराणसी सुपरफास्ट शटल एक्सप्रेस में शनिवार से एसी चेयरकार और स्लीपर का एक-एक कोच बढ़ाया जा रहा है।
ट्रेन 20413/14 वाराणसी–इंदौर महाकाल एक्सप्रेस में वाराणसी से सात जुलाई और इंदौर से आठ जुलाई से फर्स्ट व सेकेंड एसी का एक-एक कोच लगाया जाएगा। ट्रेन 20415/16 वाराणसी–इंदौर महाकाल एक्सप्रेस में वाराणसी से पांच जुलाई और इंदौर से छह जुलाई से फर्स्ट व सेकेंड एसी का एक-एक कोच लगाया जाएगा।