फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of accidents increased in rain in Lucknow.

Lucknow: बारिश में 40 फीसदी तक बढ़ीं सड़क दुर्घटनाएं, रोजाना करीब 140 लोग घायल होकर पहुंच रहे ट्रॉमा सेंटर

Mon, 22 Jul 2024 05:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 22 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. वैभव जायसवाल के मुताबिक वाहन की अधिक गति और गाड़ी फिसलने के साथ ही नशे में वाहन चलाने, नींद आने, जानवर के आने व सड़क की खराब स्थिति को इन हादसों की वजह माना जा रहा है।

विज्ञापन
Number of accidents increased in rain in Lucknow.
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बारिश में बीमारियों के साथ सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के मुकाबले इन दिनों सड़क हादसों में घायल होकर आने वालों की संख्या करीब 40 फीसदी बढ़ी है। इसी अनुपात में मृतकों की संख्या भी बढ़ी है।

विज्ञापन


फरवरी में रोजाना सड़क हादसों में घायल होने वाले औसतन 100 लोग केजीएमयू पहुंच रहे थे। इसमें 10 से 20 फीसदी की हालत बेहद गंभीर होती थी। जुलाई में बारिश शुरू होने के बाद इस समय रोजाना औसतन 140 से ज्यादा घायल ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे हैं। सामान्य तौर पर सर्दी के मौसम में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं। इसके पीछे कोहरा बड़ी वजह होता है।
विज्ञापन


इस बार बारिश के मौसम में भी सामान्य के मुकाबले ज्यादा घायल रोजाना ट्रॉमा सेंटर आ रहे हैं। ट्रॉमा सर्जरी विभाग के डॉ. वैभव जायसवाल के मुताबिक वाहन की अधिक गति और गाड़ी फिसलने के साथ ही नशे में वाहन चलाने, नींद आने, जानवर के आने व सड़क की खराब स्थिति को इन हादसों की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औसतन रोजाना 10 घायलों की हो रही मौत
केजीएमयू का ट्रॉमा सेंटर प्रदेश में इस समय लेवल-1 का एकमात्र सेंटर है। सामान्य रूप से लेवल-1 ट्रॉमा सेंटरों में कुल मरीजों में से औसत मृत्यु दर 11 फीसदी तक है। वहीं, केजीएमयू में औसत मृत्यु दर छह से 10 फीसदी के करीब है। इस समय ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुर्घटना वाले औसतन 10 घायलों की रोजाना मौत हो रही है।


इसका रखें ध्यान
- बारिश के समय दृश्यता प्रभावित होती है, इसलिए वाहन की गति कम रखें।
- सड़कों पर फिसलन बढ़ जाती है, इसलिए सावधानी बरतें।
- बारिश के दौरान घर पहुंचने की जल्दबाजी न दिखाएं, बेहतर है कि वाहन रोक लें।
- वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करें।
- नशे की हालत में वाहन न चलाएं।
- दुर्घटना होने पर घायल को जल्द से जल्द प्राथमिक उपचार देने का प्रयास करें।

सावधानी बरतने से घटेंगे हादसे
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह का कहना है कि बारिश में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी हैं। इसलिए वाहन चलाने में सावधानी बरतें। इससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed