{"_id":"65f202fa5e69f12f220dc596","slug":"ntpcs-closed-fifth-unit-started-raebareli-news-c-101-1-slko1032-111992-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एनटीपीसी की बंद पांचवीं यूनिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एनटीपीसी की बंद पांचवीं यूनिट शुरू
Thu, 14 Mar 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना में रविवार रात बंद हुई पांचवीं यूनिट बुधवार दोपहर बाद चालू कर दी गई। इसके साथ ही बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया। इससे बिजली उत्पादन में सुधार आया है।
एनटीपीसी की 210 मेगावाट क्षमता की पांच नंबर यूनिट रविवार की रात व 500 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की छठी यूनिट सोमवार की देर शाम तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई थी। 210 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाली दूसरी यूनिट खराबी के चलते पहले से बंद है। तीन यूनिटों के बंद होने से परियोजना में बिजली उत्पादन लगातार गिर रहा था। ऐसे में एनटीपीसी प्रबंधन ने मरम्मत के इंतजाम किए और बुधवार को यूनिट नंबर पांच को चालू कर दिया गया।
इस यूनिट से शाम को बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया। अभी यूनिट एक, तीन, चार व पांच से लगभग 850 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि मरम्मत के बाद पांचवीं यूनिट चालू की गई है। जल्द ही दूसरी व छठवीं यूनिट भी चालू की जाएगी।