फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NRIs of 30 countries arrived to Ayodhya to offer prayer to Ramlala.

Ayodhya: 30 देशों के प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, सरयू तट पर उतारी मां सरयू की महाआरती

Sun, 21 Apr 2024 10:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 21 Apr 2024 10:18 PM IST
सार

सभी श्रद्धालु सोमवार को रामलला के दरबार में दर्शन कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की कामना करेंगे। रविवार शाम को सभी सरयू की आरती में शामिल हुए।

विज्ञापन
NRIs of 30 countries arrived to Ayodhya to offer prayer to Ramlala.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

30 देशों के 90 प्रवासी भारतीयों संग 400 श्रद्धालु रविवार को अयोध्या पहुंचे हैं। दिल्ली स्टडी ग्रुप के मुखिया डॉ़ विजय जौली के नेतृत्व में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देर शाम पावन सलिला मां सरयू की महाआरती में सहभागिता की। सरयू की भव्यता व महाआरती का साक्षी बनकर सभी श्रद्धालु निहाल दिखे। श्रद्धालुओं का दल सोमवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएगा।

विज्ञापन


डॉ़ विजय जौली ने बताया कि उनकी संस्था से विश्व के कई देश जुड़े हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले डॉ़ जौली के नेतृत्व में 156 देशों की पवित्र नदियों का जल एकत्रित किया गया था। इसमें पाकिस्तान व बाबर की जन्मस्थली का भी जल शामिल था। समारोहपूर्वक यह जल 23 अप्रैल वर्ष 2023 को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंपा गया था। इसी जल से रामलला की चौखट व मंदिर का अभिषेक किया गया था।
विज्ञापन


डॉ़ जौली ने बताया कि राम मंदिर बनने के बाद अब रामराज्य की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो रहा है। विश्व के 156 देशों के जल को उन्होंने एक पात्र में एकत्र कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुरक्षित रखा था। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पिछले साल दिसंबर माह में यह जल विहिप के संरक्षक मंडल सदस्य दिनेंद्र चंद्र को सौंपा गया था। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में इस जल का प्रयोग किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों के प्रवासी भारतीयों की आस्था राम मंदिर व अयोध्या से जुड़ी है। ऐसे में इन सभी प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में दर्शन का निर्णय लिया और अब सभी पहुंचे हैं। रामलला के दरबार में दर्शन कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की कामना की जाएगी। सोमवार को सभी श्रद्धालु राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, आरएसएस नेता राम लाल, विहिप संरक्षक दिनेश चंद्र व अशोक तिवारी की अगुवाई में रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed