{"_id":"5e5982988ebc3ef3a25499a3","slug":"nripendra-mishra-met-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से मिले नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा, आज साधु-संतों से भी मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से मिले नृपेंद्र मिश्र, राम मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा, आज साधु-संतों से भी मिलेंगे
Sat, 29 Feb 2020 02:44 AM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/ अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/ अयोध्या
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
योगी के आवास पर मिश्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण ट्रस्ट की भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। योगी और मिश्र के बीच मंदिर निर्माण से जुड़े मसलों के साथ-साथ निर्माण कार्य शुरू करने की तारीख को लेकर चर्चा हुई। दोनों के बीच राम मंदिर निर्माण के अलावा अयोध्या के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। हालांकि औपचारिक तौर पर दोनों के बीच हुई बातचीत का खुलासा नहीं हो पाया है। नृपेंद्र मिश्र शनिवार को अयोध्या में साधु-संतों से मिलेंगे।
विज्ञापन
नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार शाम सीएम योगी से मिलने उनके सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग पहुंचे। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक नृपेंद्र ने सीएम योगी को बताया कि शनिवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास व ट्रस्ट के अन्य सदस्यों व साधु-संतों के साथ होने वाली बैठक में मंदिर निर्माण शुरू करने के संबंध में चर्चा होगी और सभी से विचार-विमर्श करके इसकी तारीख तय की जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच बैठक में राम नवमी से पहले रामलला के दर्शन की व्यवस्था में बदलाव, मंदिर निर्माण के मद्देनजर रामलला की मूर्ति को शिफ्ट करने, पूजा-अर्चना तथा मंदिर निर्माण शुरू करने से पहले मिट्टी की जांच कराने आदि विषयों पर भी दोनों के बीच बातचीत हुई।
विज्ञापन
बैठक में मंदिर के मॉडल, डिजाइन, निर्माण की अवधि, लागत आदि के बारे में विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं और विभिन्न विभागों जैसे पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति आदि विभागों की ओर से कराए जाने वाले कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया। सूत्रों की मानें तो शनिवार को अयोध्या में होने वाली बैठक में भूमि पूजन की तारीख तय हो सकती है। विश्व हिंदू परिषद ने भूमि पूजन के लिए रामनवमी, एकादशी या अक्षय तृतीया का प्रस्ताव दिया है।
भूमि पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते हैं। राम नवमी के मौके पर अयोध्या में भारी भीड़ की संभावना के मद्देनजर उसके बाद ही भूमि पूजन कराया जा सकता है। यह भी माना जा रहा है कि नृपेंद्र मिश्र के अयोध्या दौरे के बाद रामलला को नए अस्थायी भवन में शिफ्ट करने की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
मिश्र राम मंदिर निर्माण से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं की भी समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हें कुंभ की कॉफी-टेबल बुक भी भेंट की। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी भी मौजूद थे।
सूत्रों के अनुसार नृपेंद्र मिश्र को लखनऊ में आरएसएस के भी कुछ नेताओं से भेंट करनी थी लेकिन पदाधिकारियों के बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हुई। विहिप के उपाध्यक्ष व ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भी शुक्रवार को लखनऊ आना था लेकिन अब वह शनिवार को दिल्ली से सीधे अयोध्या पहुंचेंगे।