फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NRI voters increased but their voting did not increase

Lok Sabha Election: NRI वोटर तो बढ़े, पर मतदान नहीं... यूपी में सबसे तेजी से अप्रवासी मतदाताओं में हुई वृद्धि

Mon, 22 Apr 2024 07:42 AM IST
आकाश दुबे अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Apr 2024 07:42 AM IST
सार

2014 के लोकसभा चुनाव में एनआरआई की तुलना में पिछले लोकसभा चुनाव में वोटरों की संख्या देशभर में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। 2014 में देशभर में केवल 13 हजार एनआरआई वोटर थे, लेकिन महज 8 लोगों ने वोट डाला था।

विज्ञापन
NRI voters increased but their voting did not increase
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अप्रवासी भारतीय यानी एनआरआई विदेश में पैसा कमाकर भारत भेजने में भले ही आगे हों, लेकिन वोट देने के मामले में पीछे हैं। हालांकि दस वर्षों में वोटर में तब्दील एनआरआई की संख्या में तेजी आई है। इस मामले में केरल सबसे आगे है। एनआरआई वोटरों की संख्या यूपी में भले ही बहुत कम हो, पर पिछले दस वर्षों में संख्या 244 गुना बढ़ी है। 

विज्ञापन


वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में एनआरआई की तुलना में पिछले लोकसभा चुनाव में वोटरों की संख्या देशभर में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। 2014 में देशभर में केवल 13 हजार एनआरआई वोटर थे, लेकिन महज 8 लोगों ने वोट डाला था। वहीं, 2019 में ये संख्या बढ़कर 99,844 हो गई। इनमें से 25,606 लोगों ने वोट डाला। खास बात यह है कि 2014 में अकेले केरल में अप्रवासी वोटरों की संख्या करीब 96 फीसदी थी। शेष चार फीसदी में पूरा देश था।

विज्ञापन

यूपी में सबसे तेजी से बढ़े अप्रवासी वोटर
यूपी में अप्रवासी वोटर 2014 में केवल एक था, जो 2019 में बढ़कर 244 हो गए। रफ्तार के लिहाज से यूपी देशभर में सबसे आगे है। पिछले चुनाव में ये संख्या बढ़कर 244 हो गई। इसमें से 190 पुरुष और 54 महिलाएं हैं। कुल 6 अप्रवासी भारतीय वोट डालने विदेश से उत्तर प्रदेश आए थे।

केरल में करीब सात गुना बढ़े
एनआरआई वोटरों की संख्या में सबसे तेज उतार- चढ़ाव केरल में दिखाई दिया। वर्ष 2014 में केरल में 12,585 एनआरआई वोटर थे, लेकिन उनमें से किसी ने भी वोट नहीं डाला था। पिछले चुनाव में एनआरआई वोटर करीब सात गुना बढ़कर 87 हजार से भी ज्यादा हो गए। इनमें से 25 हजार से ज्यादा ने वोट भी डाले।

कितने राज्यों में एनआरआई वोटर
वर्ष 2014 में 17 राज्यों में एनआरआई वोटर थे। इनमें 12,234 पुरुष और 804 महिलाएं थीं। यह बात अलग है कि इनमें से केवल 8 लोगों ने ही मताधिकार का इस्तेमाल किया था। दिलचस्प तथ्य यह भी है कि 13,039 कुल एनआरआई वोटरों में से अकेले केरल के 12,585 थे। शेष 454 पूरे भारत से थे। वहीं पिछले लोकसभा चुनाव में 25 राज्यों में एनआरआई वोटर हो गए। कुल संख्या भी 99,844 हो गई। इसमें 87,651 केरल के हैं। लेकिन अन्य राज्यों से एनआरआई वोटर 454 से सीधे 12 हजार पार कर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed