फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nrhm convict to fight in election

पहले NRHM का घोटाला किया, अब चुनाव लडेंगे

Fri, 14 Mar 2014 03:54 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 14 Mar 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
nrhm convict to fight in election

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में हुए एनआरएचएम घोटाले के आरोपी बहराइच की प्रयागपुर सीट से विधायक मुकेश श्रीवास्तव को केसरगंज से टिकट दे दिया है।

विज्ञापन


विधायक के खिलाफ सीबीआई चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। मामला आठ करोड़ रुपये की दवा खरीद का है।


सीबीआई ने एक मार्च को गाजियाबाद स्थित विशेष सीबीआई कोर्ट में चार चार्जशीट पेश की थी।

इसमें विधायक मुकेश श्रीवास्तव, दो पूर्व सीएमओ समेत कई डॉक्टर शामिल हैं। अब कांग्रेस ने उन्हें केसरगंज से टिकट दे दिया है।

साफ-सुथरी छवि के प्रत्याशी देने की कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की घोषणा हवा-हवाई ही साबित हुई है। वहीं, पांच दिन पहले मेरठ से उम्मीदवार घोषित किए गए बुजुर्ग नेता दयानंद गुप्ता का टिकट काट दिया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री नगमा को मैदान में उतार दिया है। खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह कहा था कि इस बार पैनल के जरिए ही टिकट वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गुरुवार को भी जो सूची आई उसमें कई सीटों पर पैनल के नामों के बजाय दूसरों को टिकट दिया गया है।

नगमा का नाम भी मेरठ सीट के पैनल में नहीं गया था। लेकिन अब वे यहां पर बसपा के शाहिद अखलाक व सपा के शाहिद मंजूर से मुकाबला करेंगी।

मुरादाबाद से बेगम नूर बानो को टिकट दिया है। नूर बानो रामपुर सीट से दो बार सांसद रह चुकी हैं। इस बार कांग्रेस ने रामपुर से उनके बेटे नवाब काजिम अली खां (नवेद मियां) को टिकट दिया है।

यानी इस बार कांग्रेस ने नवाब परिवार की मां व बेटे दोनों को टिकट दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed