{"_id":"fd062c9b9d28222f23f5266acb0eb7e2","slug":"npr-camp-in-narhee-and-begum-hazratmahal-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन इलाकों में 10 से शुरू होगा एनपीआर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन इलाकों में 10 से शुरू होगा एनपीआर कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 08 Feb 2014 08:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोन एक व जोन तीन में दो नए वार्डों में एनपीआर शिविर शुरू करने की तैयारी हो गई है। इसको लेकर नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन
दोनों वार्डों में एनपीआर की शुरुआत 10 फरवरी से होगी, लेकिन काम अलग-अलग तारीख तक चलेगा। नरही वार्ड में एनपीआर शिविर 18 तक और बेगम हजतरत महल वार्ड में शिविर 19 तक चलेगा।
नरही वार्ड में शिविर बसंत विहार स्कूल न्यू बेरी रोड, नगर महापालिका विद्यालय नरही, कार्यालय निदेशक माध्यमिक शिक्षा पार्क रोड व पशुचिकित्सालय सरोजनी नायडू मार्ग में लगेगा।
विज्ञापन
इन शिविरों में साकेत पल्ली, तिलक मार्ग, गोखले मार्ग, नरही, सोसाइटी पार्क , गंगासागर अपार्टमेंट, गोपाला अपार्टमेंट, फारेस्ट कॉलोनी, मीराबाई मार्ग, अशोक मार्ग, रामतीरथ मार्ग (आंशिक), रामकृष्ण मंदिर लेन के लोग नाम दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा तुफैल अहमद मार्ग, नरही सब्जी मंडी, रामचंद्र वाजपेई लेन, कसंडा पार्क लेन, कपूर लेन, पार्क रोड, महात्मा गांधी मार्ग (आंशिक), पेट्रोलियम कॉलोनी में भी शिविर लगेंगे।
गोल्फ लिंग आपार्टमेंट, बिजवा इस्टेट, विधायक निवास, थापर हाउस कम्पाउंड, विंडसर पैलेस, सरोजनी नायडू मार्ग (आशिंक), शुभम नगर व शास्त्री मार्ग नगर के निवासी भी अपना नाम दर्ज करा सकेंगे।
बेगम हजरत महल वार्ड में शिविर सिर्फ एक ही स्थान आईटीआई अलीगंज में लगाया जाएगा और यहां पर ही सभी का एनपीआर में नाम दर्ज करने का काम होगा।
कर अधीक्षक जोन तीन ब्रज कुमार ने बताया कि जिस ब्लॉक में एनपीआर शिविर जिस दिन लगेगा, उससे दो तीन दिन पहले उस क्षेत्र में फॉर्म प्रगणक बांट देंगे, इसलिए एक साथ पूरे वार्ड के लोग न आएं, जिनको फार्म मिल जाएं वही आएं।