फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now you can pay tax sitting at home

Lucknow News: अब आप घर बैठकर जमा कर सकेंगे टैक्स

Thu, 03 Aug 2023 06:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 03 Aug 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Now you can pay tax sitting at home
पानी, सीवर व हाउस टैक्स देने के लिए नहीं काटने पड़ेंगे नगर पालिका दफ्तर के चक्कर
विज्ञापन

तैयार कराया जा रहा साॅफ्टवेयर, इसी साल योजना को शुरू कराने की हो रही है तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। पानी, सीवर, हाउस टैक्स जमा करने के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। न ही ऑफिस से दो घंटे का अवकाश लेकर टैक्स को जमा करने के लिए नगर पालिका के दफ्तर के चक्कर काटने पड़ेंगे। अब आप घर में चाय की चुस्की लेते हुए भी पानी, सीवर कर ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। यह सुविधा शहरवासियों को जल्द मिलने वाली है।
दरअसल, मौजूदा समय में नगर पालिका परिषद रायबरेली में मैनुअल तरीके से टैक्स जमा कराया जाता है। टैक्स जमा करने के लिए शहरवासियों को पालिका कार्यालय जाना पड़ता है। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब कर जमा करने वाले अधिकारी किसी काम की वजह से बाहर चले जाते हैं और दफ्तर में नहीं रहते हैं। ऐसे में नागरिकों को वापस लौटना पड़ता है। जल्द इस समस्या से नागरिकों को राहत मिलने वाली है, क्योंकि पानी, सीवर, हाउस टैक्स कर अब ऑनलाइन जमा होगा। इसके लिए नगर पालिका स्वयं का सॉफ्टवेयर तैयार करा रही है। इस साॅफ्टवेयर पर शहर में रहने वाले नागरिकों के घर, उनके नाम पते का पूरा ब्योरा दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद बैंक खाता नंबर जारी किया जाएगा। साॅफ्टवेयर के माध्यम से शहरवासी ऑनलाइन कर जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
50 हजार शहरवासियों को मिलेगा फायदा
शहर क्षेत्र में 50 हजार मकान हैं। ऐसे में इन 50 हजार मकान के स्वामियों को ऑनलाइन टैक्स जमा करने में सहूलियत मिल सकेगी। कई बार ऐसा होता है कि टैक्स जमा न होने पर लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। उस गुस्से के कारण लोग कई दिन तक टैक्स जमा करने नहीं जाते हैं। अब लोगों को इस परेशान का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पांच करोड़ का टैक्स बकाया
मौजूदा समय मेंं शहरवासियों पर पांच करोड़ का टैक्स बकाया है। अधिकतर नागरिक टैक्स जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके लिए पालिका की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। टैक्स जमा न होने के चलते इसका असर विकास कार्यों पर पड़ता है।
वर्जन
तैयार कराया जा रहा सॉफटवेयर
फोटो संख्या 8
पानी, सीवर, हाउस टैक्स जमा करने में नागरिकों को सहूलियत दिलाने के लिए ऑनलाइन कर जमा करने की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाएगी। इसके लिए पालिका का खुद का साॅफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। इस साफ्टवेयर में पहले मकान मालिकों का पूरा ब्योरा दर्ज कराया जाएगा। इसी साल ऑनलाइन टैक्स जमा करने की प्रक्रिया शुरू कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है।

-स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
वर्जन
जल्द संचालित होगी ऑनलाइन प्रक्रिया
फोटो संख्या 9
शहरवासियों को सहूलियत देने के लिए ऑनलाइन कर जमा करने की प्रक्रिया जल्द संचालित कराई जाएगी। इसका पूरा खाका तैयार कराया जा रहा है। ऐसा होने से लोग घर बैठे कर जमा कर सकेंगे। उन्हें टैक्स जमा करने के लिए पालिका कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-शत्रुघ्न सोनकर, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed