फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now UP Police budget will be monitored online

अब ऑनलाइन मॉनिटर होगा यूपी पुलिस का बजट, डीजीपी ने किया बजट मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ

Thu, 14 Nov 2019 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Now UP Police budget will be monitored online
डीजीपी ओमप्रकाश सिंह - फोटो : amar ujala

पुलिस महकमे के बजट की मॉनिटरिंग अब ऑनलाइन हो सकेगी। इसके लिए डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने गुरुवार को ‘बजट मॉनिटरिंग सिस्टम’ सॉफ्टवेयर की शुरुआत की।

विज्ञापन

    
यूपी 112 मुख्यालय से आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इसका उद्घाटन किया गया जिसमें फील्ड के सभी पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न इकाइयों के अधिकारी भी शामिल थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इससे पुलिस महकमे की विभिन्न इकाइयों और जिला कार्यालय द्वारा बजट की मांग करने, आय-व्ययक विवरण उपलब्ध कराने और पुलिस मुख्यालय द्वारा इकाइयों और जिलों को बजट आवंटित करने के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन


वित्तीय प्रबन्धन किसी भी संस्था के लिए एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। बजट मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए बजट की त्वरित जानकारी होगी और बजट मैनजमेंट में भी यह सॉफ्टवेयर कारगर होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए पुलिस की विभिन्न इकाइयों और जिलों द्वारा प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए बजट का अनुमान उपलब्ध करा सकेंगे, सामान्य बजट की मांग कर सकेगें, मासिक व्यय का विवरण दर्ज कर सकेंगे और आवंटित राशि का विवरण भी देख सकेंगे। इससे बजट के बारे में जानकारी, प्लानिंग खर्च करने में आसानी होगी। सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल के लिए संबंधित को तकनीकी सेवा कार्यालय में प्रशिक्षित किया जाएगा। 
    
वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान डीजीपी के अलावा एडीजी कानून व्यवस्था पीवी रामाशास्त्री, एडीजी पीएचक्यू बीपी जोगदंड, एडीजी स्थापना पीयूष आनंद, एडीजी प्रशासन पीसी मीना, डीजीपी के जीएसओ सुनील कुमार गुप्ता, एडीजी रेलवे संजय सिंघल, एडीजी तकनीकी सेवाएं असीम अरुण, एडीजी एटीएस डीके ठाकुर, आईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed