फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the files of eight plots of Gomtinagar Extension Sector One are missing

Lucknow News: अब गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक के आठ भूखंडों की फाइलें गायब

Thu, 26 Jun 2025 01:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Now the files of eight plots of Gomtinagar Extension Sector One are missing
लखनऊ। एलडीए में अब गोमती नगर विस्तार योजना के सेक्टर एक के आठ भूखंडों की फाइलें रिकॉर्ड अनुभाग से गायब हो गई हैं। इन भूखंडों के आवंटन से जड़ी कोई भी पत्रावली व अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं हैं। कम्प्यूटर में भी इनका रिकाॅर्ड नहीं मिल रहा है। एलडीए की ओर से कराई गई लैंड ऑडिट में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

ऑडिट में कई खाली भूखंड भी मिले हैं। यह भूखंड आवंटित हैं या नहीं, यह भी साफ नहीं है। सचिव एवं अपर सचिव ने नियोजन व संपत्ति अनुभाग में मौजूद अभिलेखों की जांच रिपोर्ट उपाध्यक्ष को भेजी है। अब मुख्य नगर नियोजक से दो सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन


इससे पहले गोमती नगर विस्तार सेक्टर छह के 16 तथा जानकीरपुरम, कानपुर रोड व सीतापुर रोड योजना की 15 भूखंडों की फाइलें भी गायब होने का मामला सामने आ चुका है। अब अब गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक की फाइलें नहीं मिल रही हैं। यहां एक निजी कंसल्टेंसी कंपनी से एलडीए ने ऑडिट कराया था। ड्रोन से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट का सत्यापन अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने किया है। उपाध्यक्ष को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, गोमतीनगर विस्तार सेक्टर एक के 26 भूखंडों का स्थलीय व पत्रावलियों का परीक्षण किया गया। इसके बाद लीज प्लान व मानचित्र का परीक्षण किया गया, जिसमें सामने आया कि आठ भूखंडों के अभिलेख गायब हैं। इन भूखंडों के आवंटन संबंधी दस्तावेज न मिलने पर प्राधिकरण नीलामी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन भूखंडों की फाइलें गायब

ई-1-779, ई-1/780, ई-1/781, ई-1/786, ई-1/787, ई-1/788 व ई-1/790 तथा ई-1/713डी

खाली जमीन भी मिली
रिपोर्ट में सामने आया है कि भूखंड संख्या ई-1/713 बी व ई-1/713ई के बीच दो भूखंड की जमीन खाली पड़ी है। इसी तरह भूखंड संख्या 1/एफ-973 व 1/एफ-980 आमने-सामने के काॅर्नर के भूखंड हैं, जिनके पास में भूमि उपलब्ध है। यहां सड़क बनने के बाद दो अतिरिक्त भूखंड सृजित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed