{"_id":"611b29097a277364e96cab21","slug":"now-roadways-bus-passengers-will-also-be-able-to-book-breakfast-food-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजेदार बनेगा सफर: अब रोडवेज बस यात्री भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे नाश्ता-खाना, देनी होगी ये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजेदार बनेगा सफर: अब रोडवेज बस यात्री भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे नाश्ता-खाना, देनी होगी ये कीमत
Tue, 17 Aug 2021 11:34 AM IST
प्रभाती पंत
न्यूज डेस्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
न्यूज डेस्क, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
Published by: प्रभाती पंत
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:34 AM IST
सार
लखनऊ से प्रयागराज, अयोध्या, रायबरेली, बहराइच रूट की बसों के यात्री प्लाजा में एप के जरिये नाश्ता, भोजन बुक कर सकेंगे। जैसे ही यात्री प्लाजा पर पहुंचेंगे, उनके लिए अच्छी क्वालिटी का नाश्ता, भोजन हाजिर होगा। इसमें दाल, चावल, चार रोटी, सब्जी, सलाद और अचार शामिल होगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ से प्रयागराज, अयोध्या, रायबरेली, बहराइच रूट की बसों के यात्री प्लाजा में एप के जरिये नाश्ता, भोजन बुक कर सकेंगे। जैसे ही यात्री प्लाजा पर पहुंचेंगे, उनके लिए अच्छी क्वालिटी का नाश्ता, भोजन हाजिर होगा। परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने यात्री प्लाजा खोलने के लिए टेंडर निकाला है।
विज्ञापन
यात्री प्लाजा पर 50 रुपये में भोजन मिलेगा। इसमें दाल, चावल, चार रोटी, सब्जी, सलाद और अचार शामिल होगा। वहीं, नाश्ते में यात्री जो बुक करेंगे, उसके हिसाब से कीमत होगी। इसके लिए बुकिंग एडवांस करनी होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि खानपान की क्वालिटी की रेंडम जांच होगी।
विज्ञापन
यात्रियों के भोजन में गड़बड़ी की शिकायत पर यात्री प्लाजा का अनुबंध निरस्त कर दिया जाएगा। यहां 24 घंटे भोजन, नाश्ता मिलेगा। वहीं, किसी चालक ने प्लाजा पर बस रोकी थी, इसके प्रमाण स्वरूप वहां से मिलने वाली रसीद डिपो में दिखानी होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां खुलेंगे यात्री प्लाजा
प्रयागराज रूट पर कुचरिया से ऊंचाहार के बीच में, अयोध्या रूट पर भिटरिया व कोटवा सड़क के पास, बहराइच रूट पर रामनगर क्षेत्र में बाईं ओर व रायबरेली-कानपुर रूट पर कैंची मोड़ के पास बाईं ओर।