खुशखबरी: अब ऑनलाइन बनेंगे परमानेंट डीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की तरह ही अब परमानेंट डीएल भी ऑनलाइन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
इसका आवेदन करने के लिए आवेदकों को संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) नहीं आना पड़ेगा। आवेदक साइबर कैफे या अपने घर से ही आवेदन कर सकेंगे।
डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर अरविंद कुमार पांडेय के मुताबिक परमानेंट डीएल ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया शुरू होने से आरटीओ में भीड़ खत्म हो जाएगी। इससे ऑफिस में परिवहन विभाग के अन्य कार्य आसानी से हो सकेंगे।
डीएल के आवेदन ऑनलाइन करने के लिए साफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। इसके बाद आवेदक ऑनलाइन फार्म भरने के बाद परमानेंट डीएल की फीस को जमा कर सकेंगे।
बायोमैट्रिक एवं ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आना पड़ेगा आरटीओ
ऑनलाइन आवेदन एवं फीस जमा होने के बाद आवेदक को सिर्फ बायोमैट्रिक एवं ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए आरटीओ आना पड़ेगा।
अभी आरटीओ कार्यालय में रोजाना 250 से 300 लोग परमानेंट डीएल का आवेदन करने आते हैं। इसका ट्रायल इसी महीने के अंत तक शुरू हो जाएगा।
आरटीओ में टेस्ट पास करने के बाद हाथोंहाथ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस देने की सुविधा खत्म कर दी गई है। परिवहन विभाग ने तकनीकी खामियों के चलते लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस को स्पीड पोस्ट से भेजने का फैसला किया है।
आरटीओ सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि स्पीड पोस्ट से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भेजने पर आवेदक के पते का सत्यापन भी हो जाता है। लेकिन टेस्ट में पास होने के बाद सामने ही उसका लर्निंग डीएल बना दिया।
•फार्म भरने नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ बन रहा सॉफ्टवेयर
•अगले महीने से नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी