फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Pawan Singh surrounded Jyoti, saying she is putting pressure on him to become an MLA

Lucknow News: अब पवन सिंह ने ज्योति को घेरा, बोले- विधायक बनने के लिए डाल रहीं दबाव

Thu, 09 Oct 2025 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Now Pawan Singh surrounded Jyoti, saying she is putting pressure on him to become an MLA
पवन सिंह और ज्योति सिंह।
लखनऊ। भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति के बीच विवाद गहराता जा रहा है। बुधवार को पवन ने मीडिया के समक्ष विवादों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। ज्योति विधायक बनना चाहती हैं। ये सब उन्हें परेशान करने के लिए किया जा रहा है। उनका मामला तीन-चार साल से कोर्ट में चल रहा है। जो बातें चल रही हैं, उन्हें बदनाम करने की साजिश है। ज्योति अचानक उनसे अपनापन क्यों दिखाने लगीं? ये कौन सा अपनापन है। इसे हम राजनीति ही बोल सकते हैं।
विज्ञापन

पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए, जो पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है। मैं चाहता हूं कि वह भी मेरी तरह कोर्ट का सम्मान करें।
विज्ञापन

ज्योति ने भी इंस्टा पर किया पोस्ट
पवन की मीडिया के समक्ष सफाई के बाद ज्योति सिंह ने इंस्टा पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, क्या सच है क्या झूठ, देवतुल्य जनता को भी जानने का हक है। यदि पवन सिंह मुझे जीवन भर पत्नी के रूप में मानते हैं तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। हम सत्ता के लिए अपनों को इस्तेमाल करने में विश्वास नहीं रखते।

पवन सिंह और ज्योति सिंह।

पवन सिंह और ज्योति सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed