{"_id":"695830053942160b03055b96","slug":"now-one-and-a-half-times-more-heart-patients-will-get-treatment-in-lohia-institute-lucknow-news-c-13-lko1070-1542007-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया संस्थान में अब दिल के डेढ़ गुना मरीजों को मिलेगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया संस्थान में अब दिल के डेढ़ गुना मरीजों को मिलेगा इलाज
विज्ञापन
कैथ लैब का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में पहले के मुकाबले अब रोजाना डेढ़ गुना ज्यादा मरीजों को इलाज मिल सकेगा। इसके लिए संस्थान में नई कैथ लैब शुरू की गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान में तीसरी कैथलैब की शुरुआत की गई है। इस समय संस्थान के कॉर्डियोलॉजी विभाग में रोजाना करीब 20 एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर से संबंधित इलाज किए जा रहे हैं। नई कैथलैब शुरू होने के बाद यह बढ़कर 30 तक पहुंच जाएगी। इससे दिल के मरीजों की वेटिंग कम होगी।
उन्होंने कहा कि लोहिया संस्थान ने पिछले कुछ समय में मरीजों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। यहां आने वाले मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज मिल रहा है। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, सीएमएस डॉ. विक्रम सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. श्रीकेश सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. सुब्रत चंद्रा, डॉ. आशीष झा, डॉ. सुदर्शन कुमार विजय और डॉ. नवीन जामवाल मौजूद रहे।