{"_id":"5db177518ebc3e93a170db83","slug":"now-liking-comment-or-sharing-hame-post-on-social-will-be-punishable-says-dgp-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब भड़काऊ पोस्ट लाइक, कमेंट व शेयर करना पड़ेगा महंगा, न पासपोर्ट बनेगा और न मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भड़काऊ पोस्ट लाइक, कमेंट व शेयर करना पड़ेगा महंगा, न पासपोर्ट बनेगा और न मिलेगी सरकारी नौकरी
Thu, 24 Oct 2019 03:35 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 24 Oct 2019 03:35 PM IST
विज्ञापन
social media
सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने या आहत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। किसी भी विद्वेषपूर्ण पोस्ट या धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट को लाइक करना, कमेंट करना और शेयर करना महंगा पड़ सकता है। डीजीपी मुख्यालय ने एक जनरल एडवाइजरी जारी कर लोगों से सोशल मीडिया का दुरुपयोग न करने की अपील की है।
आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर कोई भड़काऊ बात कहता है, तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 153 ए और 505 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पिछले चार दिनों में इस तरह का पोस्ट करने वालों पर 37 मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 183 लोगों की फेसबुक और ट्विटर आईडी ब्लॉक कराई जा रही है। जो लोग जान-बूझकर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं और देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Videos
न पासपोर्ट बनेगा और न ही सरकारी नौकरी मिलेगी
प्रवीण कुमार ने बताया कि जिस किसी के खिलाफ भी मुकदमा कायम होता है, तो उसका पासपोर्ट बनना मुश्किल होगा। पुलिस सत्यापन में उसकी रिपोर्ट नकारात्मक रहेगी और सरकारी नौकरी मिलने की संभावना खत्म हो जाएगी। ऐसे में सोशल मीडिया पर जो भी एक्टिविटी की जा रही है, वह सोच-समझ कर की जाए।
यहां करें शिकायत
आईजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि ऐसे मामलों में पुलिस स्वत: संज्ञान लेकर मुकदमे दर्ज कर रही है। अगर कोई शिकायत दर्ज कराना चाहता है तो वह पुलिस की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध ईमेल आईडी पर शिकायत भेज सकता है। संबंधित जिले के अधिकारियों के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप कर, ट्विटर हैंडिल @uppolice के जरिए तथा 100 नंबर पर भी इस तरह के पोस्ट के बारे में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।