फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now investors will get bus stand on lease of 60 years, tender issued to build PPP model

यूपी : अब निवेशकों को 60 साल की लीज पर मिलेंगे बस अड्डे, पीपीपी मोड में 17 बस अड्डे बनाने के लिए फिर से टेंडर जारी

Mon, 09 Aug 2021 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Aug 2021 09:58 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने प्रदेश के 17 बस अड्डों को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) माडल पर बनाने के लिए नई सेवा शर्तो के साथ सोमवार को फिर से टेंडर जारी कर दिया है। इनमें लखनऊ के तीन बस अड्डे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Now investors will get bus stand on lease of 60 years, tender issued to build PPP model
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

विस्तार

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 17 बस अड्डों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में बनाने के लिए सोमवार को नई शर्तों के साथ फिर से टेंडर जारी कर दिया है। इनमें लखनऊ के तीन बस अड्डे भी शामिल हैं। निर्माणकर्ता निवेशक को अब ये बस अड्डे 60 साल की लीज पर दिए जाएंगे। निवेशकों को इन बस अड्डों के निर्माण पर लगभग 2548 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन


परिवहन निगम ने बस अड्डों के निर्माण के लिए दो साल का समय दिया है। पहले यह समय डेढ़ साल ही था। इसी तरह निवेशक बस अड्डे के व्यवसायिक निर्माण को अब सात साल में बनवा सकेंगे। जबकि पहले व्यावसायिक निर्माण के लिए सिर्फ पांच साल की मोहलत दी गई थी। निवेशक 20 सितंबर दोपहर तीन बजे तक टेंडर फॉर्म भर करके निगम की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


इन बस अड्डों के लिए निकाला गया टेंडर
चारबाग लखनऊ, अमौसी कार्यशाला लखनऊ, विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ, कौशांबी गाजियाबाद, कानपुर सेंटर झकरकटी, वाराणसी कैंट, सिविल लाइन इलाहाबाद, बरेली सेटेलाइट, सोहराबगेट मेरठ, ट्रांसपोर्ट नगर आगरा, ईदगाह आगरा, आगरा फोर्ट, रसूलाबाद अलीगढ़, मथुरा ओल्ड, न्यू लैंड, गाजियाबाद, गोरखपुर, जीरो रोड प्रयागराज और साहिबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के लिए 10 वर्ष से चल रही कोशिश
परिवहन निगम के इन बस अड्डों को पीपीपी मोड में बनाने की कोशिश दस साल से चल रही है। इसके तहत एक ही भवन में नीचे बस अड्डा और ऊपर वाले हिस्से में मॉल बनाया जाएगा। सबसे पहले बसपा सरकार में यह कार्य निवेशकों को सौंपने का प्रस्ताव बना था, लेकिन वह ठंडे बस्ते में चला गया। हालांकि निगम लगातार टेंडर निकाल कर बस अड्डे बनवाने का प्रयास कर रहा था, मगर पहले की सेवा शर्त के कारण निवेशक नहीं मिल सके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed