फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now heart patient could get treatment in laxmibai hospital

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में दिल के मरीजों का इलाज शुरू

Sat, 02 Jan 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now heart patient could get treatment in laxmibai hospital
चार बेड का कॉर्डियक सीसीयू शुरू, स्वास्थ्य मंत्री ने किया लोकार्पण
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में अब दिल के मरीजों के इलाज की राह आसान हो गई है। अभी तक इन्हें अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता था। आरएलबी अस्पताल में दिल का इलाज शुरू होने से आसपास की बड़ी आबादी को बेहतर इलाज मिल सकेगा। यह बातें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने शुक्रवार को यहां कॉर्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) के लोकार्पण के दौरान कहीं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नव वर्ष पर आरएलबी में चार बेड के कॉर्डियक केयर यूनिट (सीसीयू) की शुरुआत से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। सर्दी में दिल के मरीजों की तकलीफ काफी बढ़ जाती है। उन्हें बेहतर इलाज दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यूनिट बनने से दिल के मरीजों को राहत मिलेगी। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की नॉन कम्युनिकेबल डीजीज (एनसीडी) के तहत सीसीयू को तैयार किया गया है। अभी यूनिट अस्पताल के डॉक्टर ही चलाएंगे। जल्द ही कॉर्डियोलॉजी और अन्य स्टॉफ की तैनाती की जाएगी। मांग बढ़ने पर जरूरत के हिसाब से बेड भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि सीसीयू यूनिट में चारों बेड पर कॉर्डियक मॉनीटर लगे हैं। एसीएमओ व एनसीडी के नोडल ऑफिसर डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अब तक यूनिट के निर्माण और उपकरणों पर करीब साढ़े 15 लाख रुपये से ज्यादा का बजट खर्च हो चुका है। यूनिट में ईसीजी, कॉर्डियक मॉनीटर डिफिब्रिलेटर, वेंटिलेटर, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, सेंटर पेशेंट मॉनीटरिंग स्टेशन, सक्शन और टीएमटी मशीन खरीदी गई है। अभी मेडिसिन के डॉक्टर की मदद से यूनिट का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की स्थिति देखी
स्वास्थ्य मंत्री ने लोकार्पण के दौरान अस्पताल का मुआयना भी किया। महिला वार्ड में मरीजों से जानकारी ली, ओपीडी के हालात का भी जायजा लिया। इस मौके पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन ठीक से कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी, अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके आर्या समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed