{"_id":"48c93f5b7300ef6cd2f4c11dbe8513c3","slug":"now-five-lakh-to-be-given-as-vigyan-gaurav-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने 5 गुना बढ़ाई इस अवॉर्ड की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने 5 गुना बढ़ाई इस अवॉर्ड की रकम
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Dec 2013 08:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिए जाने वाले विज्ञान गौरव पुरस्कार की धनराशि पांच गुना बढ़ा दी है।
विज्ञापन
इस पुरस्कार के तहत अब पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
शुक्रवार को अखिलेश यादव की कैबिनेट ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञान के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले वैज्ञानिक, शिक्षक व छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग हर साल पुरस्कृत करता है।
यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश में जन्में या फिर पिछले 10 वर्षों से प्रदेश में कार्यरत लोगों को ही दिया जाता है। इनमें सबसे अहम पुरस्कार विज्ञान गौरव होता है।
इसके तहत एक वैज्ञानिक का चयन होता है। इन्हें अभी तक एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। इसी पुरस्कार को पहले दो गुना करने प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में जैसे ही यह प्रस्ताव आया तो इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दो गुना के बजाय पांच गुना पुरस्कार राशि बढ़ाने की बात कही। इस पर पूरी कैबिनेट तैयार हो गई।
विज्ञापन
अब विज्ञान गौरव पुरस्कार के लिए चयनित वैज्ञानिकों को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। यह पुरस्कार राशि अगले वर्ष से दी जाएगी।
इसके अलावा कैबिनेट ने विज्ञान रत्न व यंग साइंटिस्ट जैसे पुरस्कारों की भी धनराशि बढ़ाने पर सहमति जता दी है। पुरस्कार राशि बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है।