{"_id":"684f2c7082e21a916601df75","slug":"now-fashion-and-cosmetology-studies-in-iti-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1251566-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आईटीआई में अब फैशन और कॉस्मेटोलॉजी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आईटीआई में अब फैशन और कॉस्मेटोलॉजी की पढ़ाई
Mon, 16 Jun 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की छात्राओं को अब पारंपरिक सिलाई-कढ़ाई के बजाय आधुनिक फैशन डिजाइन और कॉस्मेटोलॉजी की पढ़ाई कराई जाएगी। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) ने आगामी शैक्षिक सत्र से दो रोजगारपरक कोर्स शुरू करने की योजना बनाई है। यह कोर्स शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के तहत संचालित होंगे।
एससीवीटी के संयुक्त निदेशक अनिल वर्मा ने बताया कि दो वर्षीय कोर्स में छात्राओं को फैशन टेक्नोलॉजी के तहत एक्सेसरी डिजाइन, कॉस्ट्यूम डिजाइन, फुटवियर और फिल्म-टीवी इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले परिधानों की डिजाइनिंग की जानकारी दी जाएगी। वहीं कॉस्मेटोलॉजी कोर्स में त्वचा और बालों की देखभाल, सौंदर्य प्रसाधनों के वैज्ञानिक प्रयोग और वैश्विक सौंदर्य तकनीकों का प्रशिक्षण मिलेगा। बताया कि इन कोर्स से छात्राओं को उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे फैशन और ब्यूटी सेक्टर में बेहतर कॅरिअर बना सकेंगी।