{"_id":"671a4ee11da7df744c086387","slug":"now-employment-fairs-will-be-held-at-block-level-lucknow-news-c-13-1-lko1020-926783-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब ब्लॉक स्तर पर लगेंगे रोजगार मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब ब्लॉक स्तर पर लगेंगे रोजगार मेले
Thu, 24 Oct 2024 07:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 24 Oct 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग अब ब्लॉक स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। इनमें शामिल होने के लिए संगम पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग के अनुसार, नवंबर से शुरू हो रहे आयोजन में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व स्नातक पास युवा प्रतिभाग कर सकेंगे।
क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की प्लेसमेंट अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने बताया कि एसआईएस एंटरप्राइजेज कंपनी की ओर से सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती की जानी है। राजधानी के सभी ब्लॉकों में चरणवार छह से 23 नवंबर तक रोजगार मेले लगेंगे। चयन होने पर 15 हजार रुपये वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
बताया कि चिनहट में 6, 7 नवंबर, मलीहाबाद में 8 ,9 नवंबर, बीकेटी में 11, 12 नवंबर, काकोरी में 13, 14 नवंबर, गोसाईगंज में 15, 16 नवंबर, सरोजनीगर में 18, 19 नवंबर, मोहनलालगंज में 20, 21 नवंबर व माल ब्लॉक में 22 व 23 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन होगा।