फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now covid pateint will get treatment in 55 private hospital

अब 55 निजी अस्पतालों में मिलेगा इलाज, कोरोना संक्रमितों के लिए जिला प्रशासन ने अस्पतालों की नए सिरे से जारी की सूची

Sun, 25 Apr 2021 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Now covid pateint will get treatment in 55 private hospital
लखनऊ। राजधानी में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिला प्रशासन ने शनिवार को निजी क्षेत्र के 55 अस्पतालों की नए सिरे से सूची जारी की है। शासन की ओर से अधिसूचित सरकारी व निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों के अलावा तय किए गए इन निजी क्षेत्र के अस्पतालों में 10 प्रतिशत बेड छोड़कर बाकी पर सीधे अस्पताल संचालक मरीजों को भर्ती कर इलाज कर सकेंगे। यानी इन अस्पतालों के 90 फीसदी बेड पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के रेफरल आदेश के बिना संक्रमितों की भर्ती की जा सकेगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने 55 अस्पतालों की सूची जारी करते हुए कहा कि इससे पूर्व अलग-अलग जारी सभी सूचियों के स्थान पर अब नई संशोधित सूची मान्य होगी। इन अस्पतालों के दस प्रतिशत बेडों पर एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से मरीज भर्ती किए जाएंगे। इसके साथ ही इन सभी अस्पतालों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह रोजना सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे अस्पताल में उपलब्ध, भरे व खाली बेडों का श्रेणीवार विवरण अस्पताल के बाहर प्रदर्शित करेंगे। इसके साथ ही संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने के साथ ही गूगल शीट के जरिये एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed