{"_id":"f808486ef70e7df854629eab0bd6ba9d","slug":"now-congress-left-seat-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया ने दिया मुलायम को रिटर्न गिफ्ट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया ने दिया मुलायम को रिटर्न गिफ्ट!
दीपक जैन/अमर उजाला, फिरोजाबाद
Updated Fri, 14 Mar 2014 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ मुलायम सिंह का प्रत्याशी न उतारने का ऐलान, उसके बाद मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भी कांग्रेस ने यही किया।
विज्ञापन
उप चुनाव में डिंपल यादव को 80 हजार मतों से हराकर चुनाव जीतने वाले राज बब्बर ने भी फिरोजाबाद का मैदान छोड़ दिया और गाजियाबाद चले गए।
राजनीतिक हल्कों में इसे कांग्रेस का सपा को वॉक ओवर बताया जा रहा है। 2009 के आम चुनाव में यहां से अखिलेश यादव (मुख्यमंत्री) चुनाव जीते थे।
उन्होंने इस्तीफा देकर उप चुनाव में अपनी पत्नी डिंपल यादव को मैदान में उतारा।
तब कांग्रेस से राजबब्बर ने यहां ताल ठोंक कर सपा की साइकिल में ऐसा पंजा अड़ाया कि पूरे देश की नजर सुहाग नगरी पर टिक गई थी।
एक तरफ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव पर थी तो दूसरी तरफ उनके सामने सपा से ही अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले फिल्म स्टार राजबब्बर मैदान में थे।
विज्ञापन
राजनीति की बिसात पर वोटरों को लुभाने के लिए दोनों ओर से सिने स्टार मैदान में उतरें।
सपा के पक्ष में संजय दत्त से लेकर जया भादुड़ी आई तो राजबब्बर ने सलमान खान और गोविंदा जैसे स्टारों के ठुमके चुनावी मैदान में लगवाएं थे।
चुनाव में बाजी राज बब्बर के हाथ लगी और 25 साल बाद उन्होंने कांग्रेस को इस सीट पर जीत दिलाई।
कार्यकर्ता इस बार भी उनके चुनाव को लेकर काफी उत्साहित थे। हाल ही में राज बब्बर की उपलब्धियों का बखान करते हुए एक किताब भी प्रकाशित कराई।
राजबब्बर यहीं से चुनाव लड़ने की बात भी कहते रहे। अब अचानक जीती हुई सीट पर दावा छोड़कर राजबब्बर गाजियाबाद चले गए।
फीरोजाबाद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे हैं और डेढ़ साल से यहां सक्रिय हैं। ऐसे में राज बब्बर चुनाव लड़ते तो अक्षय के लिए मुसीबत बन सकते थे।
विज्ञापन
फीरोजाबाद में अक्षय के सक्रिय होते ही राजबब्बर ने यहां से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। अब सीट भी छोड़ दी।