फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now CM office itself will directly monitor Manav Sampada Portal

यूपी: सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, अब सीएम कार्यालय खुद करेगा मानव संपदा पोर्टल की सीधी निगरानी

Sun, 10 Dec 2023 08:21 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Dec 2023 08:21 AM IST
सार

सभी प्रकार के अवकाश, एसीपी और अन्य सेवा संबंधी कार्यों के निपटारे को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत किए जाने, कर्मचारियों के स्थानांतरण की स्थिति में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने की व्यवस्था किन विभागों ने कर ली है।

विज्ञापन
Now CM office itself will directly monitor Manav Sampada Portal
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 अब मुख्यमंत्री कार्यालय मानव संपदा और ई-अधियाचन पोर्टल की सीधी निगरानी करेगा। सभी विभागों में स्थानांतरण, पदोन्नति और अन्य सेवा संबंधी कार्य ऑनलाइन किए जाने की प्रगति की हर दिन मॉनिटरिंग होगी। धीमी प्रगति वाले विभागों पर कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी की ओर से सभी विभागों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि बीते दिनों की समीक्षा के अनुसार दोनों पोर्टलों के डैशबोर्ड पर सूचनाओं को हर रोज अपडेट किए जाने की जरूरत है। कहा कि इसमें अब यह देखा जाएगा कि दिसंबर-2023 का वेतन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही जारी किए जाने की प्रक्रिया किन विभागों ने पूरी कर ली है।
विज्ञापन


 सभी प्रकार के अवकाश, एसीपी और अन्य सेवा संबंधी कार्यों के निपटारे को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकृत किए जाने, कर्मचारियों के स्थानांतरण की स्थिति में कार्यमुक्त और कार्यभार ग्रहण करने की व्यवस्था किन विभागों ने कर ली है। प्रतिदिन होने वाली समीक्षा में यह भी देखा जाएगा कि किन विभागों और निदेशालयों ने ई-अधिचायन पोर्टल पर पंजीकरण, लॉग-इन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग किया है। इस संबंध में 11 दिसंबर को संबंधित विभागों की बैठक भी होगी। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने भी निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम रहे कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्मिकों के सेवा संबंधी सभी कार्य ऑनलाइन किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसमें वेतन भुगतान तक शामिल है। इसके तहत कार्मिकों के सेवा संबंधी ब्यौरों के ऑनलाइन रखरखाव और मेरिट बेस्ड ऑनलाइन स्थानांतरण किए जाने के लिए मानव संपदा पोर्टल विकसित किया गया है। इसी तरह से सभी विभागों के रिक्त पदों को भरे जाने के लिए लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन आयोग को अधियाचन ऑनलाइन माध्यम से भेजने के लिए ई-अधियाचन पोर्टल विकसित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed