फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now Checkup of 200 patient will take place in kgmu

केजीएमयू में अब सुपर स्पेशियलिटी विभाग में रोज देखे जाएंगे 200 मरीज

Sun, 28 Feb 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now Checkup of 200 patient will take place in kgmu
केजीएमयू में सुविधा बढ़ी। - फोटो : ??? ?????
केजीएमयू की ओपीडी अब पुराने तरीके से चलेगी। नये आदेश के तहत सुपर स्पेशिएलिटी श्रेणी में रोज 200 पुराने रोगी देखे जाएंगे। इनमें 100 का पंजीकरण ऑनलाइन और 100 का ऑफ लाइन होगा।
विज्ञापन

इनके पास केजीएमयू का पुराना पर्चा होना जरूरी होगा। ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कोई भी लक्षण दिखने पर जांच कराई जाएगी। तीमारदार का कोविड टेस्ट जरूरी नहीं होगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि लॉकडाउन से पहले किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओपीडी में रोजाना 8-10 हजार मरीज आते थे। गत वर्ष मार्च में कोरोना फैलने पर लॉकडाउन लगा तो ओपीडी बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कॉर्डियोलॉजी, मेडिसिन, कैंसर, स्त्री एवं प्रसूति रोग समेत कुछ विभागों की ओपीडी चलती रही। अब कोरोना संक्रमण कम होने पर ओपीडी पहले की तरह बहाल हो रही हैं।

केजीएमयू प्रशासन ने ओपीडी के नियमों में कुछ बदलाव किया है। अब मरीज सुबह 8:30 से 12 बजे ऑफ लाइन पंजीकरण करा सकेंगे।
सुपर स्पेशिएलिटी विभागों में बिना रेफ रेंस मरीज नहीं देखे जाएंगे, मगर हर सुपर स्पेशियलिटी विभाग में 50 नए मरीज देखने का आदेश जारी किया गया है।
उनका पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफ लाइन तरीके से किया जाएगा। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि यदि ऑनलाइन पंजीकरण कम रहे तो ओपीडी में मौजूद मरीजों का ऑफ लाइन पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed