फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now buy blanket from open tender on Gem portal, scissors to buy from select institutions only

अब जेम पोर्टल पर ओपन टेंडर से ही कंबल की खरीद, चुनिंदा संस्थाओं से ही खरीदने पर कैंची

Thu, 12 Nov 2020 09:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Nov 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Now buy blanket from open tender on Gem portal, scissors to buy from select institutions only
कंबल
प्रदेश सरकार ने निराश्रित असहाय, कमजोर व गरीब व्यक्तियों के लिए कंबल खरीद की व्यवस्था में बदलाव किया है। अब चुनिंदा संस्थाओं से कंबल खरीदने की जगह जेम पोर्टल से खुली निविदा के जरिए खरीद की जाएगी। इससे कंबल खरीद व्यवस्था में पर्दे के पीछे काम कर रहे काकस व होने वाले खेल पर अंकुश की उम्मीद है।
विज्ञापन


 प्रदेश सरकार शीत लहरी, ठंड व पाला के दौरान निराश्रित, असहाय, कमजोर व गरीब व्यक्तियों को राहत पहुंचाने के लिए कंबल का वितरण कराती है। जिलाधिकारी जेम पोर्टल पर पंजीकृत हथकरघा निगम, यूपिका, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से उनके द्वारा वित पोषित व प्रमाणित संस्थाओं, गांधी आश्रम तथा हस्तशिल्प विकास एवं विपणन निगम के माध्यम से लघु, कुटीर तथा हथकरघा इकाइयों से कंबल की खरीद कर सकते थे। पोर्टल पर पंजीकृत अन्य संस्थाएं इसमें भाग नहीं ले पाती थीं। इससे चुनिंदा संस्थाओं के बीच कंबल खरीद में प्रतिस्पर्धा नहीं बन पा रही थी। इसके अलावा केवल सूचीबद्ध संस्थाओं से खरीद की सहूलियत का कुछ जिलों में एक काकस द्वारा दुरुपयोग किए जाने की शिकायतें आने लगी थी।
विज्ञापन


शासन ने इस व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी व प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए इस वर्ष से व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब पोर्टल पर पंजीकृत समस्त संस्थाओं के बीच खुली निविदा (ओपेन टेंडर) के जरिए कंबल की खरीद की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति गठित कर दी गई है।  यह समिति गुणवता के अनुसार कंबलों का जेम पोर्टल के जरिए खुली निविदा के जरिए खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने कहा है कि खुली निविदा के माध्यम से क्रय प्रक्रिया में जेम पोर्टल पर पंजीकृत सभी संबंधित फर्में व संस्थाएं प्रतिभाग कर सकेंगी। इसमें हथकरघा निगम, यूपिका, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से वित पोषित व प्रमाणित संस्थाएं, गांधी आश्रम व हस्तशिल्प विकास निगम जेम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर खुली निविदा में भाग ले सकेंगे। अधिकतम 500 रुपये में कंबल की खरीद की जा सकती है।

कंबल का मानक
लंबाई: कम से कम 235 सेंटीमीटर
चौड़ाई: कम से कम 140 सेंटीमीटर
वजन:  कम से कम 2 किलो 200 ग्राम
ऊन की मात्रा:  कम से कम 70%
अनिवार्य शर्त: पुराने यार्न (धागे) का प्रयोग न किया गया हो
क्रय कीमत: अधिकतम 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed