{"_id":"5f83558c8ebc3e9be418c9ad","slug":"now-80-percent-corona-test-will-be-antigen-lko-city-news-lko544752452","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए आदेश के तहत और बढ़ाया गया एंटीजन टेस्ट का दायरा, अब 80 प्रतिशत होंगी जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आदेश के तहत और बढ़ाया गया एंटीजन टेस्ट का दायरा, अब 80 प्रतिशत होंगी जांचें
Mon, 12 Oct 2020 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन से जारी नए आदेश के तहत अब एंटीजन जांच करीब 80 फीसदी की जाएगी, जबकि आरटीपीसीआर जांचें 20 प्रतिशत होंगी। अभी तक 70 फीसदी एंटीजन व 30 प्रतिशत आरटीपीसीआर जांचें हो रहीं हैं। ऐसे में पॉजिटिव आने का ग्राफ कुछ दिनों में और नीचे आएगा।
स्वास्थ्य विभाग जिले में रोजाना कुल आठ से दस हजार जांच करने का दावा कर रहा है। इसमें से करीब सात से आठ हजार जांचें एंटीजन से कराई जा रही हैं। आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार, एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव होने पर लक्षण वाले मरीजों की आरटीपीसीआर जांच की जाती है।
वहीं, अब एक से डेढ़ हजार ही आरटीपीसीआर जांच की जाएंगी। शासन के निर्देश पर एंटीजन बढ़ाने के साथ ग्राफ थमने लगा। करीब पांच हजार एंटीजन जांच में महज पॉजिटिव निकलने का ग्राफ 100 नहीं पार कर रहा था। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, एंटीजन टेस्ट बढ़ाने के निर्देश मिले हैं। पहले से अधिक एंटीजन जांचें कराई जाएंगी।

इसलिए गिरावट दर्ज हो रही
विशेषज्ञों के अनुसार राजधानी में कोरोना का ग्राफ इतनी तेज नीचे आने की वजह एंटीजन किट को भी माना जा रहा है। आरटीपीसीआर जांच में वायरस कमजोर होने पर भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। वहीं, एंटीजन जांच में वायरस कमजोर होने पर रिपोर्ट निगेटिव आती है।