फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notification issued, nomination of 10 presidents, 144 councilors from today

Lucknow News: अधिसूचना जारी, आज से 10 अध्यक्षों, 144 सभासदों के नामांकन

Mon, 10 Apr 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 10 Apr 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Notification issued, nomination of 10 presidents, 144 councilors from today
रायबरेली। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए जिले में अधिसूचना जारी हो गई। जिले की एक नगर पालिका व नौ नगर पंचायतों की नामांकन प्रक्रिया तहसील मुख्यालयों पर 11 अप्रैल (आज) से शुरू होगी। 10 अध्यक्ष और 144 सभासद के पदों को लेकर कड़ी सुरक्षा में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। इसके लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अफसरों के साथ ही नामांकन स्थलों पर पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है। नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन

डीएम माला श्रीवास्तव ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर जिले में अधिसूचना जारी करने के साथ ही चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि तय समय सारिणी में पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। तय समय सारिणी के अनुसार काम होगा। कोरोना के खतरे को देखते हुए नामांकन स्थलों पर गाइड लाइन का पूरी तरह से अनुपालन कराया जाएगा। अधिकारी जिम्मेदारी से काम करके आदर्श आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन कराएंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरओ और एआरओ समय से नामांकन स्थलों पर पहुंचकर नामांकन प्रक्रिया आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी कराएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका के एक अध्यक्ष व 34 सभासद पदों के लिए सदर तहसील में नामांकन किए जाएंगे। एसडीएम न्यायालय में अध्यक्ष और तहसीलदार व अन्य न्यायालयों में सभासद पदों के लिए नामांकन होंगे। महराजगंज एसडीएम राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि महराजगंज ब्लॉक परिसर में नगर पंचायत महराजगंज, बछरावां और शिवगढ़ की नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। नामांकन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सलोन एसडीएम विजय कुमार ने बताया कि नगर पंचायत सलोन, परशदेपुर और नसीराबाद के नामांकन तहसील के विभिन्न न्यायालयों में कराए जाएंगे। इसके अलावा ऊंचाहार, डलमऊ व लालगंज नगर पंचायतों के नामांकन तहसील के न्यायालयों में होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद डीएम ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के निर्देशों के पालन के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में आचार संहिता का शत प्रतिशत अनुपालन के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed