{"_id":"5d271c148ebc3e6cf57b24b1","slug":"notification-issued-for-jila-panchayt-chief-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 19 को ब्लॉक प्रमुख और 29 को होंगे जिला पंचायत अध्यक्षों के उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 19 को ब्लॉक प्रमुख और 29 को होंगे जिला पंचायत अध्यक्षों के उपचुनाव
Thu, 11 Jul 2019 09:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 17 जिलों में 23 ब्लॉक प्रमुखों के रिक्त पदों पर उप चुनाव 19 जुलाई को और कौशांबी, बुलंदशहर, ललितपुर और हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्षों के रिक्त पदों पर उप चुनाव 29 जुलाई को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि कन्नौज की छिबरामऊ, कुशीनगर की फाजिलनगर, चंदौली की शाहाबगंज, जौनपुर की डौभी, बरेली की मझगवां, बस्ती की कप्तानगंज, बिजनौर की कोतवाली, बुलंदशहर की जहांगीराबाद और गुलावटी, लखीमपुर खीरी की गोला, सुल्तानपुर की करौंदीकला, हमीरपुर की सरीला और राठ क्षेत्र पंचायतों में प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से ये पद रिक्त हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा आजमगढ़ की मार्टिनगंज, कुशीनगर की सुकरौली, फतेहपुर की विजयीपुर, बलिया की पन्दह और हनुमानगंज, बागपत की छपरौली, मऊ की बडराव, लखीमपुर खीरी की बांकेगंज, सुल्तानपुर की प्रतापपुर कमौंचा और हरदोई की माधोगंज क्षेत्र पंचायत में भी उप चुनाव होगा। ये पद ब्लॉक प्रमुख के निधन या उनके इस्तीफे से रिक्त हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कौशांबी जिला पंचायत में अध्यक्ष के त्यागपत्र से पद रिक्त हुआ है जबकि बुलंदशहर, ललितपुर और हाथरस में जिला पंचायत अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से उप चुनाव कराया जा रहा है।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख के नामांकन 17 से
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 23 क्षेत्र पंचायत प्रमुख (ब्लॉक प्रमुख) पद पर उप चुनाव के लिए 17 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव का कार्यक्रम
22 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 29 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष उप चुनाव का कार्यक्रम
22 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 3 बजे बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 जुलाई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 29 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।