{"_id":"60314b188ebc3ee9652af4b6","slug":"notice-to-project-director-of-nhai-and-sadbhawana-infra-lko-city-news-lko5658753152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटर रिंग रोड के निर्माण में देरी पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक और सद्भावना इन्फ्रा को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटर रिंग रोड के निर्माण में देरी पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक और सद्भावना इन्फ्रा को नोटिस
विज्ञापन
आउटर रिंग के धीमे निर्माण पर डीएम नाराज।
- फोटो : ??? ?????
आउटर रिंग रोड के निर्माण कार्य में बिना कारण हो रही देरी पर एनएचएआई के परियोजना निदेशक और सद्भावना इन्फ्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
डीएम अभिषेक प्रकाश शनिवार देर शाम हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एनएचएआई के परियोजना निदेशक और डीआरएफ के प्रतिनिधि बिना बताए गायब रहे।
इस दौरान सामने आया कि आउटर रिंग रोड के निर्माण में ढिलाई के साथ एनएचएआई के अफसर निरीक्षण करने भी नहीं जा रहे हैं।
इस पर जिलाधिकारी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक और सद्भावना इन्फ्रा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने चेताया कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर सख्त दंडात्मक की कार्रवाई होगी।
आउटर रिंग रोड निर्माण की समीक्षा में पीएनसी प्रतिनिधि ने बताया कि आउटर रिंग रोड के पहले हिस्से का 32 किलोमीटर का पैच निर्माण हो रहा है। इसमें 12 किलोमीटर के पैच का 35 फीसदी कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
सुस्त रफ्तार पर नाराज डीएम ने एसडीएम मोहनलालगंज को रोजाना मौके पर जाकर निरीक्षण करने और कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिया।
बताया गया कि 12 से 21 किलोमीटर के पैच में 90 फीसदी कार्य हो चुका है, लेकिन 21 से 32 किलोमीटर के पैच में मात्र 28 प्रतिशत ही कार्य हुआ।
सद्भावना कंपनी के पास रिंग रोड के दूसरे हिस्से के 32 से 64.09 किलोमीटर के पैच का कार्य है। इसमें 32 से 39 किलोमीटर के भाग में 75 फीसदी, 39 से 46 किलोमीटर पैच में 38 किलोमीटर 46 से 56 किलोमीटर के भाग में 12 फीसदी ही कार्य हुआ।
अंतिम भाग 56 से 64.9 किलोमीटर के पैच में 70 फीसदी ही कार्य हुआ है। डीएम ने कहा कि सद्भावना कंपनी समय से काम नहीं कर रही है।
न ही एनएचएआई मौके पर निगरानी कर रही है। निर्देश दिया कि एसडीएम मोहनलालगंज, सरोजनीनगर, बीकेटी, सदर और मलिहाबाद अपने क्षेत्र में खनन कार्य का नियमित निरीक्षण करें।