फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice to nagar nigam and six builder

हवा में जहर घोल रहे नगर निगम और छह बिल्डर को नोटिस

Sat, 05 Dec 2020 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Notice to nagar nigam and six builder
हवा में जहर घोल रहे नगर निगम और छह बिल्डर को नोटिस
विज्ञापन

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण के लिए जिम्मेदार नगर निगम सहित सात को यूपीपीसीबी ने नोटिस दिया है। इसमें जेएसवी मोटर्स के अलावा पांच और बिल्डर हैं।
क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. राम करन ने बताया कि सुबह के समय टीम जांच करने निकली तो नगर निगम के कर्मचारी गोमती किनारे कूड़ा जलाते हुए मिले।
इसे रुकवाने के लिए नगर आयुक्त को नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा छह निर्माण साइटों पर प्रदूषण नहीं होने देने के नियमों की धज्जियां उड़ाईं जा रही थीं।
इसके बाद अलीगंज में जेएसवी मोटर्स के पंकज वर्मा, सेक्टर एम में ए अंसारी, चिनहट की गुलजार कॉलोनी में मुस्तजाब अहमद, गोमतीनगर के विजयखंड में मो. साहबुद्दीन, विकासखंड में संतोष साहू, इंदिरानगर के सेक्टर-25 चौराहे के पास वत्स इंफ्रास्ट्रक्चर को नोटिस दिया गया है। उचित जवाब नहीं मिलने पर हर्जाना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed