{"_id":"5c95a7c6bdec2213f80163f9","slug":"notice-on-social-media-of-cutting-350-rupees-if-not-voting-is-false","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर चल रही वोट न देने पर 350 रुपये कटने की सूचना झूठी, सीईओ ने किया सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर चल रही वोट न देने पर 350 रुपये कटने की सूचना झूठी, सीईओ ने किया सतर्क
Sat, 23 Mar 2019 08:58 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 23 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
CEO UP L Venkateshwar Loo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने सोशल मीडिया में चल रही सूचना ‘वोट न देने पर बैंक एकाउंट से कटेंगे 350 रुपये’ को भ्रामक बताया है। उन्होंने शुक्रवार को एक बयान जारी करके बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
ये पूरी तरह से गलत, निराधार और सत्य से परे सूचना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनता से अपील की है कि, वह इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। लोकसभा चुनाव की रिपोर्टिंग के लिए शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसमें सांप्रदायिक या जाति आधार पर वोट मांगना, प्रचार करना और उसी आधार पर खबर लिखने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक ओपिनियन पोल की रिपोर्टिंग करते समय उसकी सटीकता व निष्पक्षता का ध्यान रखना चाहिए। किसी एक प्रत्याशी के पक्ष में दिखने वाली खबर, साक्षात्कार को मात्र इस कारण कि वह किसी प्रत्याशी के पक्ष में है, पेड न्यूज के दायरे से में रखा गया है।
विज्ञापन