फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Not jugaad, only qualification is the standard of job: CM Yogi

जुगाड़ नहीं, सिर्फ योग्यता ही नौकरी का मानक : मुख्यमंत्री योगी

Thu, 12 Nov 2020 07:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Nov 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Not jugaad, only qualification is the standard of job: CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नियुक्तियों में ईमानदारी और पारदर्शिता प्रमुख तत्व है। प्रदेश में जुगाड़ नहीं, सिर्फ योग्यता ही चयन का मानक है। आज जो युवा नौकरी पा रहे हैं, वे योग्य व समर्थ हैं। इस योग्यता और सामर्थ्य का लाभ प्रदेश को मिलेगा। वे बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर सिंचाई और जल संसाधन विभाग में चयनित 1438 नए जूनियर इंजीनियरों को नियुक्ति एवं पदस्थापना पत्र पत्र देने के लिए हुए समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब कोई युवा अपनी ईमानदारी से और पारदर्शी ढंग से चयनित होता है, तो उसके काम में भी ईमानदारी झलकती है। समर्पण के साथ वह जीवनभर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है। लेकिन जब सिफारिश और जुगाड़ से नौकरी मिलती है, तो वही कुत्सित भावना भ्रष्टाचार को जन्म देती है। धनतेरस के पर नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उनसे सेवाकाल में देश-समाज की उन्नति के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने का विश्वास जताया। मुख्यमंत्री ने 5 अवर अभियंताओं को नियुक्ति एवं पदस्थापना पत्र प्रदान किया। इस मौके पर विभिन्न जिलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री का वर्चुअली संदेश सुना। उन्हें स्थानीय प्रतिनिधियों के हाथों नियुक्ति पत्र दिलाया गया। नव चयनित अभियंताओं को मनचाही जगह तैनाती दी गई।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के काम को सराहा
मुख्यमंत्री ने दशकों से लंबित बाणसागर परियोजना के पूरा होने तथा बाढ़ राहत कार्यों का उदाहरण देते हुए सिंचाई व जल संसाधन विभाग के कार्यों की सराहना की।  उन्होंने कहा इस विभाग के कार्य अन्य विभागों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने नवचयनित अवर अभियंताओं को उनकी जिम्मेदारी का आभास भी कराया। कहा कि आज नियुक्ति पत्र पा रहे अवर अभियन्ताओं से विभाग को एक नई जनशक्ति प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल में विभाग में भर्ती हुए 2054 इंजीनियर

जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग में लंबे समय से अवर अभियंताओं की भर्ती न होने व कर्मचारियों के लगातार रिटायर होने से जूनियर इंजीनियरों की बड़ी कमी हो गई थी। राज्य लोक सेवा आयोग ने इन 1438 जूनियर इंजीनियरों के अलावा गत वर्ष 394 सहायक अभियंताओं तथा 149 सहायक अभियंता (यांत्रिक) की भर्ती भी की थी। दिसंबर 2018 में 73 महिला जूनियर इंजीनियरों की विशेष भर्ती की गई। उन्होंने कहा कि विभाग ने पिछले तीन साल में 2054 इंजीनियरों की भर्ती की है।  

अभियंताओं ने सीएम का जताया आभार
सीएम ने 10 नव चयनित अभियंताओं से संवाद भी किया। उन्होंने टॉपर सीतापुर के आशुतोष सिंह से पूछा कि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी तरह का कोई जुगाड़ तो नहीं लगाया? आशुतोष ने इससे इनकार किया। कहा, पूरी चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हुई है। महिला वर्ग में टॉपर गोरखपुर की संध्या कनौजिया ने सीएम से कहा कि जिस तरह ईमानदारी के साथ उन्होंने नौकरी पाई है, पूरे सेवाकाल में वे कार्य व्यवहार में यही ईमानदारी बनाए रखेंगी। वाराणसी के राजेश कुमार पटेल और झांसी के राजेश उपाध्याय ने मनचाहे जिले में तैनाती पाने पर सीएम के प्रति आभार जताया। प्रयागराज के राकेश कुमार सरोज से बात कर सीएम ने कहा कि दिव्यांग राकेश की सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। इसी तरह मेरठ के राशिद अली, कानपुर की कुसुम दुबे, बरेली के उमेश, रामपुर के अजय कुमार और सहारनपुर के राधे श्याम सैनी ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया और मनचाहे जिले में तैनाती मिलने पर सीएम के प्रति आभार जताया। कहा, शुचिता के साथ चयन और पदस्थापना में पसंद जानना उनके लिए अद्भुत अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed