फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Normal fares will now be charged if pink bus AC not work

पिंक बस में एसी खराब होने पर अब लगेगा साधारण किराया

Thu, 28 Nov 2019 07:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 07:13 AM IST
विज्ञापन
Normal fares will now be charged if pink bus AC not work
महिलाओं के लिए पिंक बस - फोटो : amar ujala
अब अगर पिंक बस का एसी खराब हुआ तो महिला यात्रियों को साधारण बस के किराये पर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से इस बाबत फैसला लिया गया है। आलमबाग से दिल्ली, देहरादून, वाराणसी, इलाहाबाद रूट पर पिंक बसें चलती हैं।
विज्ञापन


लखनऊ से आठ रूटों पर 17 महिला पिंक एसी बसें संचालित होती हैं। इन बसों को वर्ष 2017 में निर्भया योजना के अंतर्गत खरीदा गया था। हालांकि, दो साल में ही इनकी हालत खराब हो गई है। 
विज्ञापन


आए दिन एसी खराब होने पर महिलाएं हंगामा कर कंडक्टर पर किराया वापसी को दबाव बनाती थी। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। मंगलवार को आलमबाग टर्मिनल पर पिंक बस का एसी खराब होने पर यात्रियों ने विरोध दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामला क्षेत्रीय स्तर तक पहुंचा तो कंडक्टर को साधारण किराये में बस लेकर जाने के निर्देश क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने दिए। इसके बाद यह हुआ कि पिंक बस में एसी खराब होने पर रोशनदान से हवा आएगी, जिससे दिक्कतें नहीं होंगी और कंडक्टर साधारण किराया लेकर यात्रा करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed